अजमेर

Rajasthan Board : नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 15 जनवरी से

सीनियर सैकंडरी परीक्षा में 4 लाख 39 हजार 860 परीक्षार्थी होंगे शामिल स्वयंपाठी परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा 11 फरवरी से
2 min read
• •
Updated: 12 Jan 2020, 4:56 PM IST
rajasthan board, BSER, Raj Board, education news in hindi, education, cbse, cbse board, govt school, govt teacher
rajasthan board, BSER, Raj Board, education news in hindi, education, cbse, cbse board, govt school, govt teacher

अजमेर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सीनियर सैकंडरी के नियमित विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 15 जनवरी से प्रारम्भ होंगी। यह प्रायोगिक परीक्षाएं 14 फ रवरी तक चलेंगी। स्वयंपाठी विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 11 से 14 फ रवरी के बीच होंगी। जिसकी सूचना उन्हें यथा समय उनके आवेदित पते पर प्रेषित कर दी जाएगी। बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए बोर्ड कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

बोर्ड की सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षाओं में पूरे राज्य में 4,39,860 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। इनमें विज्ञान वर्ग में 2,37,656 और कला वर्ग में 2,02,204 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। प्रायोगिक परीक्षा के लिए राज्य में 8000 से भी अधिक परीक्षकों की नियुक्ति की गई है। इन प्रायोगिक परीक्षाओं पर नजर रखने के लिए 35 उडऩदस्तों का गठन किया गया है, जो प्रायोगिक परीक्षा के दौरान विद्यालयों में लैब और उनमें उपलब्ध संसाधनों की जांच के अतिरिक्त बोर्ड के केन्द्रीय कन्ट्रोल रूम को प्राप्त शिकायतों पर भी त्वरित कार्यवाही करेंगे। प्रायोगिक परीक्षा के दौरान विद्यालय में नियत तिथि को अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थी की परीक्षा उसी परीक्षक की ओर से उसी विद्यालय में लिए जा रहे अन्य बैच में शाला प्रधान की विशेष अनुमति से कराई जा सकेगी। किसी भी स्थिति में अन्य परीक्षक अथवा अन्य विद्यालय में परीक्षा की अनुमति नहीं दी जाएगी, तथा परीक्षार्थी को अनुपस्थित मानकर परिणाम जारी कर दिया जाएगा। बोर्ड ने इस वर्ष कुछ विषयों में जिले के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को परीक्षक नियुक्त करने के अधिकार दिए हैं। अधिकांश विषयों में बोर्ड स्तर पर ही परीक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। बोर्ड ने समस्त बाह्य परीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे उनकी ओर से ली जाने वाली परीक्षा की तिथि से बोर्ड के नियंत्रण कक्ष को ई-मेल के माध्यम से सूचित करेंगे। बोर्ड ने इस वर्ष से प्रायोगिक परीक्षा में नियुक्त परीक्षकों को पारिश्रमिक बिल ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई है।

Published on: