अजमेर

राजस्थान बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं 24 से

www.patrika.com/Rajasthan-news

less than 1 minute read
Jan 19, 2019
Rajasthan Board Practical Start from 24
Rajasthan Board Practical

अजमेर. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की प्रायोगिक परीक्षाएं 24 जनवरी से प्रारंभ होगी। परीक्षाएं लगभग एक माह तक चलेगी। इसके बाद स्वयंपाठी परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं प्रारंभ होगी। शिक्षा बोर्ड ने प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए वीक्षकों की नियुक्ति कर दी है।

प्रायोगिक परीक्षाओं में सीनियर सैकंडरी विज्ञान और सीनियर सैकंडरी कला वर्ग के परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस वर्ष इन दोनों संकाय के लिए पांच लाख से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत है। प्रायोगिक परीक्षाएं शिक्षा बोर्ड के वीक्षकों की मौजूदगी में ही ली जा सकेगी।
सैद्वांतिक परीक्षाएं मार्च में

शिक्षा बोर्ड की सैद्वांतिक सालाना परीक्षाएं सात मार्च और 15 मार्च से प्रारंभ होगी। सीनियर सैकंडरी विज्ञान, वाणिज्य और कला वर्ग व वरिष्ठ उपाध्याय की परीक्षाएं सात मार्च से प्रारंभ होगी जबकि दसवीं और प्रवेशिका परीक्षाएं 14 मार्च से प्रारंभ होगी। इन परीक्षाओं में इस बार बीस लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे।बोर्ड में इन दिनों वृहद स्तर पर परीक्षाओं की तैयारियां जारी है। प्रशासन ने कार्मिकों को परीक्षा कार्यों में कोताही नहीं करने के निर्देश दिए है।

Published on:
19 Jan 2019 02:30 pm