अजमेर

rajasthan election 2018: ये है अजमेर जिले की कांग्रेस की लिस्ट, अब ताल ठोकेंगे चुनाव में

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2018, 1:16 AM IST
congress list of ajmer district
congress list of ajmer district

अजमेर. लम्बे इंतजार के बाद आखिर कांग्रेस ने सात विधानसभा सीट पर प्रत्याशी तय कर दिए है। मसूदा से सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष राकेश पारीक, अजमेर से पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह रलावता और ब्यावर से पारस पंच जैन नए चेहरे हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने अधिकांश सीट पर पुराने चेहरों को मौका दिया है।

मौजूदा अजमेर सांसद डॉ. रघु शर्मा को केकड़ी, पुष्कर से पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर, अजमेर उत्तर से महेंद्र सिंह रलावता, अजमेर दक्षिण से हेमंत भाटी को टिकट दिया गया है। नसीराबाद विधानसभा सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे गोविंद सिंह गुर्जर के परिवार के सदस्य और मौजूदा विधायक रामनारायण चौधरी को फिर मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस ने केवल किशनगढ़ सीट पर फिलहाल कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है

नसीराबाद सीट कांग्रेस का गढ़ रही है। गुर्जर बाहुल्य इस सीट पर इस बार भी कांग्रेस ने गुर्जर समाज को प्रतिनिधित्व दिया है। वर्ष 2008 में महेन्द्र चौधरी विधायक बने। बाद में 2013 में भाजपा के सांवरलाल जाट के जीतने व उनके निधन के बाद हुए उपचुनाव में भाजपा के कब्जे से सीट उनके भाई रामनारायण गुर्जर ने जीती।

गुर्जर समाज में पकड़ के साथ क्षेत्र में विकास कार्यों के बल पर कांग्रेस ने एक बार फिर महेन्द्र गुर्जर पर भरोसा जताया है। उनके सादगीपूर्ण व्यवहार व समय-समय पर मुद्दों को विधानसभा क्षेत्र में अच्छा प्रभाव है।

अजमेर उत्तर से शहर कांग्रेस अध्यक्ष रहे महेंद्र सिंह रलावता को टिकट देकर बड़ा दांव खेला गया। यहां 2003 से लगातार भाजपा के वासुदेव देवनानी विधायक हैं। देवनानी दो बार डॉ.श्रीगोपाल बाहेती और एक बार नरेन शाहनी भगत को हरा चुके हैं। इसी तरह अजमेर दक्षिण से पिछले चुनाव में पराजित और व्यवसायी हेमंत भाटी को फिर मैदान में उतारा गया है। भाटी परिवार का अजमेर दक्षिण क्षेत्र और प्रदेश की राजनीति में सत्तर साल से दबदबा है।

कांग्रेस ने पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर इंसाफ पर फिर पुष्कर से भरोसा जताया है। इंसाफ पिछले चुनाव में मौजूदा भाजपा विधायक सुरेश सिंह रावत से चुनाव में पराजित हुई थी। ब्यावर से नए चेहरे के रूप में पारस पंच जैन को टिकट दिया गया है। जैन कांग्रेस में लम्बे अर्से से सक्रिय हैं। जिले में कांग्रेस ने केवल किशनगढ़ सीट पर कोई प्रत्याशी तय नहीं किया है।

Published on: