प्रजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को फेक न्यूज को पहचानने और उससे बचने के बारे में समझाया गया। उन्हें बताया गया कि ऐसी किसी भी खबर के यूआरएल को ध्यान से देखना चाहिए। परखना चाहिए कि उसमें मिलते-जुलते व भ्रामक अक्षर तो नहीं हैं। खबर की तारीख अवश्य देखनी चाहिए। घटना से जुड़ी अन्य खबरें खोजनी चाहिए। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को अफवाह, सच और राय में अंतर भी बताया गया। अफवाहें कैसे तेजी से फैलती हैं, जिससे कई बार मानवीय क्षति तक हो जाती है। वहीं कई तस्वीरों के माध्यम से उनके असली व फेक होने के बारे में भी बताया गया। प्रजेंटेशन के बाद विद्यार्थियों ने फेक न्यूज के बारे में अपने अनुभव भी साझा किए। साथ ही भविष्य में इससे बचने व किसी भी खबर को बिना सोचे-समझे आगे शेयर नहीं करने का संकल्प भी लिया।