अजमेर

rajasthan ka ran 2018: मुझे पैसा नहीं पार्टी से प्यार, जिंदगी भर करूंगा पार्टी की सेवा

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Dec 04, 2018
congress party worker
congress party worker

अजमेर/मदनगंज-किशनगढ़.

पीसीसी सदस्य राजू गुप्ता ने कहा कि नाथूराम सिनोदिया मेरे सम्मानीय हैं, लेकिन उनके किशनगढ़ विधानसभा सीट पर टिकट वितरण में पैसों का खेल हुआ है जैसे वक्तव्य से दु:ख पहुंचा है। अगर मैंने पैसे ही दिए होते तो मुझे टिकट मिलना चाहिए था और यदि टिकट नहीं मिला तो मुझे मेरे पैसे वापस दिलवाए जाना चाहिए। इस तरह के आरोप निराधार और बेबुनियाद हैं।

किसी का नहीं कटवाया टिकट
राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि राजस्थान और अजमेर जिले में राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट और नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के सामूहिक निर्णय से टिकट वितरित किए गए हैं। सिनोदिया का टिकट कटने में किसी की कोई भूमिका नहीं रही। उनके उम्रदराज होने के कारण ही टिकट नहीं मिला। पार्टी ने सिनोदिया को बहुत कुछ दिया है और आगे भी पार्टी उन्हें बहुत कुछ दे सकती है।

करूंगा थाकण का समर्थन

पीसीसी सदस्य गुप्ता ने कहा कि सिनोदिया को पार्टी हित में काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 70 हजार जाट वोटर हैं। अब जाट को कांगे्रस से टिकट मिल गया है इसलिए उन्हें नंदाराम थाकण का समर्थन करना चाहिए।

मैं पार्टी के साथ हूं

राजू गुप्ता ने कहा कि मैंने भी परिवर्तन की मांग के चलते टिकट मांगा था इसमें सभी वर्गों का समर्थन मिला विशेषकर युवा वर्ग का उत्साहजनक सहयोग मिला, लेकिन पार्टी ने सहमति से नंदाराम थाकण को टिकट देने का निर्णय किया है, लेकिन मैं पार्टी के साथ हूं।

Published on:
04 Dec 2018 08:52 am