
अजमेर.
विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के नामांकन भरने का सिलसिला पूरा हो चुका है। प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र के साथ दिए गए शपथ पत्र में अपनी चल-अचल संपत्तियों के विवरण में प्रत्याशी साल दर साल निरंतर संपन्न होते नजर आ रहे हैं। इनकी संपत्तियों में तीन से पांच गुना तक इजाफा हुआ है।
पिछले तीन विधानसभा चुनाव लड़ चुके शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी की चल अचल सम्पत्ति लगातार बढ़ोतरी हुई है। प्रत्याशियों की ओर से घोषित नामांकन पत्र मेंं संलग्न शपथ पत्रों में अंकित संपत्तियों के ब्योरे से यह आंकलन सामने आया है।
अजमेर उत्तर ...
वासुदेव देवनानी उम्र 70 वर्ष शिक्षा बी.ई (इलेक्ट्रीकल)
वर्ष 2013 में कुल सम्पत्ति
चल संपत्ति 53 लाख रुपए अचल
16.8 लाख रुपए आभूषण 1.8 लाख रुपए
वाहन- दो
आपराधिक केस...नहीं
वर्ष 2018 में
कुल सम्पत्ति
चल संपत्ति 1 करोड़ 57 लाख 37 हजार 192
अचल सम्पत्ति 1 करोड 30 लाख 61 हजार 198
आभूषण 90 हजार
वाहन - 3 ( कीमत 6 लाख 98 हजार)
आपराधिक केस शून्य
पत्नी भी कम मालदार नहीं
वासुददेव देवनानी की पत्नी सेवानिवृत अध्यापिका हैं। उनके पास 9 लाख रुपए के जेवर हैं। इनमें 18 तोला सोना व 800 ग्राम चांदी है। इसके अलावा पत्नी के पास 99 लाख 86 हजार 995 रुपए की चल सम्पत्ती है। देवनानी के पास अजमेर,जयपुर व उदयपुर में तीन मकान है लेकिन पत्नी के नाम अचल सम्पत्ति नहीं है।