
पुष्कर मेले के दौरान पुष्कर के रेतीले धोरों में मंगलवार को आयोजित साफा बांधो प्रतियोगिता विदेशी पर्यटकों के लिए काफी रोमांच पूर्ण रही ।विदेशी बालाओं ने उनके सामने कुर्सी लगाकर बैठे अपने पुरुष साथियों पर ट्रकों के सिर पर एक निर्धारित समय में राजस्थानी पगड़ी बांधी तिलक लगाया चावल लगाकर कलाई पर मोली बांधी। विभिन्न देशों के 8 विदेशी पर्यटक युगलो ने भाग लिया । इसमें बार्सिलोना की लौरा नामक महिला ने अपने मित्र साथी अरनव के सिर पर सबसे पहले नियमानुसार पगड़ी बांधकर इनाम जीता दूसरे नंबर पर जर्मन की अंजलीका ने अपने पुरुष साथी हंस के तथा तीसरे नंबर पर अमेरिका की केटे नामक महिला ने अपने साथी के सिर पर पगड़ी बांधी।




