Monsoon in Rajasthan : मानसून 18 जून से 20 जून के बीच राजस्थान में दस्तक देगा। सिंचाई विभाग मई अंत से मानसून की तैयारियों में जुटेगा।
Monsoon in Rajasthan : मानसून 18 जून से 20 जून के बीच राजस्थान में दस्तक देगा। आईएमडी इसकी भविष्यवाणी कर दी है। आईएमडी इससे पहले मानसून सीजन में सामान्य से ज्यादा बारिश का पूर्वानुमान जता चुका है। सिंचाई विभाग मई अंत से मानसून की तैयारियों में जुटेगा। जून में कंट्रोल रूम शुरू होगा। इसके लिए अधिकारियों-कार्मिकों की ड्यूटी लगाने के अलावा आवश्यक इंतजाम करने होंगे।
अजमेर जिले में प्रतिवर्ष मानसून की सक्रियता 1 जून से 30 सितंबर तक रहती है। सिंचाई विभाग के अधीन शहरी और ग्रामीण इलाकों में 50 से ज्यादा बड़े और छोटे बांध और तालाब हैं। इन जलाशयों में पानी आवक के मार्गों की सफाई, खरपतवार हटाने, दीवारों-गेज और गेटों की मरम्मत कार्य कराने पड़ते हैं। इस बार भी विभाग को यह कामकाज कराने हैं।
आनासागर 13 , फॉयसागर 26.9 , रामसर 11, गोविन्दगढ 2.35 बूढ़ा पुष्कर 6, खानपुरा तालाब 10.6, चौरसियावास 6.4, छोटा तालाब चाट किशनगढ़ 10.1, लाखोलाव हनुतिया 11, भीमसागर तिहारी 13.6, खीरसमन्द रामसर 5.6, मदनसागर डीडवाडा 12.5, रणसमन्द, नयागांव 12.2, पुष्कर 23.6, कोडिया सागर अरांई 9.5, सुख सागर सिरोंज 6, जवाहर सागर सिरोंज 8.2, सुरखेली सागर अरांई 8.5, विजयसागर लाम्बा में 10.5, किशनसागर गागून्दा 9.9 फीट, नया सागर मोठी 1.20।
अजमेर 946, बूढ़ा पुष्कर 806, गोविन्दगढ़ 693, पुष्कर 676, नसीराबाद 1026, पीसांगन 788, मांगलियावास 859, गेगल 215 रूपनगढ़ 738, किशनगढ़ में 602, श्रीनगर 537, बांदरसिंदरी 488, अरांई 886 (मिलीमीटर में)।
2014 - 545.8
2015 - 381.44
2016 - 512.07
2017 - 450
2018 - 355
2019 - 925.50
2020 - 425
2021 - 450
2022 - 490.8
2023 - 520.7
2024 - 712.31