अजमेर

RBSE 12th Result 2019: मेरिट जारी नहीं करेगा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड

बारहवीं विज्ञान और वाणिज्य का परिणाम तैयार

2 min read
May 14, 2019

अजमेर.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( rajasthan board 12th result 2019 ) बारहवीं विज्ञान और वाणिज्य का परिणाम बुधवार शाम जारी कर रहा है लेकिन इस परिणाम के साथ मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने का जिम्मा इस बार राज्य के 25 हजार परीक्षकों को सौंपा था। करीब 1 करोड़ 20 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य करवाया गया है। इसमें से बारहवीं विज्ञान ( Rajasthan Board 12th Science Result 2019 ) और वाणिज्य का परिणाम तैयार कर लिया गया है। आपको बता दें कि दो साल पहले उत्तर पुस्तिकाओं को लेकर विवाद उठा था। उसके बाद बोर्ड ने राज्य और जिला स्तरीय योग्यता सूची जारी करना बंद कर दिया। हालांकि प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को मेडल दिए जाएंगे। यह मेडल बोर्ड के दीक्षांत समारोह में मिलेंगे।

कला वर्ग का परिणाम भी इसी माह-

विज्ञान और वाणिज्य वर्ग का परिणाम घोषित होने के बाद कला वर्ग का परिणाम भी इसी माह आने की संभावना है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कला वर्ग का परिणाम भी इसी महीने जारी करने की तैयारी लगभग कर ली है। संभवत: इस महीने के अंतिम सप्ताह में कला वर्ग का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इस परीक्षा में पूरे राज्य में 5 लाख 76 हजार 835 विद्यार्थी पंजीकृत है।

दसवीं का परिणाम जून में-

दसवीं का परिणाम अगले महीने जून में घोषित किया जाएगा। दसवीं की परीक्षा में 10 लाख 88 हजार 241 विद्यार्थी बैठे थे। विद्यार्थियों की यह संख्या सर्वाधिक है, इसलिए सबसे ज्यादा विद्यार्थियों को दसवीं के रिजल्ट का इंतजार है।

पत्रिका ने बता दिया था दो दिन पहले-

राजस्थान पत्रिका ने 12 मई को ही यह बता दिया था कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड बारहवीं विज्ञान और वाणिज्य वर्ग का परिणाम 15 मई को घोषित कर सकता है। बताया जा रहा है कि सीबीएसई ने इस बार तय समय से पहले ही परिणाम जारी कर सभी का चौंका दिया था। इसे देखते हुए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की भी कोशिश है कि सभी परिणाम पिछले साल के मुकाबले जल्दी घोषित कर दिए जाए।

Published on:
14 May 2019 03:02 pm
Also Read
View All