अजमेर

PM मोदी के सम्मान में राजस्थानी महिलाओं ने गाया लोकगीत, देखें वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज(बुधवार) को राजस्थान के अजमेर जिले के दौरे पर पहुंचे हैं। यहां पहुंचकर उन्होंने राजस्थान के पुष्कर में स्थित ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना की।
less than 1 minute read
May 31, 2023
modi_3.jpg

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज(बुधवार) को राजस्थान के अजमेर जिले के दौरे पर पहुंचे हैं। यहां पहुंचकर उन्होंने राजस्थान के पुष्कर में स्थित ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना की। यह भगवान ब्रह्मा का पूरी दुनिया में इकलौता मंदिर है। प्रधानमंत्री राजस्थान के कई शहरों में रैलिया कर भाजपा सरकार के 9 साल के अपने कामकाज को गिनाएंगे। राजस्थान में अपनी रैलियों की शुरुआत पीएम मोदी ने पुष्कर से की। इसके बाद पीएम अजमेर में अपनी रैली के लिए निकल गए।

प्रधानमंत्री का पुष्कर पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। मोदी जी के यहां की महिलाओं का प्रेम देखने को मिला। यहां की महिलाओं ने उनके आगमन पर मंगल गीत गाया। स्वागत करतीं इन महिलाओं का उत्साह और स्नेह अप्रतिम था।

इसका एक वीडियो भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के सम्मान में पुष्कर (अजमेर, राजस्थान) की धरा पर आगमन से पूर्व मंगल गीत गाकर स्वागत करतीं इन महिलाओं का उत्साह और स्नेह अप्रतिम है।'

अजमेर में रैली के दौरान राजस्थान भाजपा के प्रमुख सीपी जोशी ने पीएम मोदी का साफा पहनाकर स्वागत किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान देवी अहिल्याबाई होल्कर को भी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पीएम मोदी ने अपने 9 सालों के कामों को गिनाते हुए विपक्ष पर भी हमला बोला।

Updated on:
31 May 2023 06:47 pm
Published on:
31 May 2023 06:29 pm
Also Read
View All