बहनों ने भाइयों को तिलक कर, मिठाई खिलाकर और श्रीफल देकर राखी बांधी। साथ ही भाइयों की समृद्धि, परिवार में खुशहाली की मंगल कामना की।
अजमेर. भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व बुधवार को उत्साह और उल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के तिलक लगाकर और राखी बांधकर उनकी लम्बी उम्र, खुशहाली की कामना की। त्यौंहार पर बाजारों में भीड़ रही। भद्रा के कारण सुबह 10.59 बजे से पहले राखी बांधी गई। अब लोग रात्रि 9.02 बजे बाद से गुरुवार सुबह 7 बजे तक राखी बांधेंगे।
रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने भाइयों को तिलक कर, मिठाई खिलाकर और श्रीफल देकर राखी बांधी। साथ ही भाइयों की समृद्धि, परिवार में खुशहाली की मंगल कामना की। भाइयों ने बहनों को परम्परानुसार उपहार और नकद राशि भेंट की। शहर के विभिन्न मंदिरों में भी भगवान श्रीकृष्ण, लक्ष्मी-नारायण, सिद्धि विनायक, भगवान शिव-पार्वती के राखी बांधी गई। दोपहिया-चौपहिया वाहनों, दुकानों-व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी रक्षासूत्र बांधा गया। कई जगह पुजारियों ने यजमानों और लोगों के घर जाकर रक्षासूत्र बांधे। शिवालयों में मंत्रोच्चार से रुद्रिपाठ भी हुए।
विशेष बच्चों ने रक्षाबंधन पर्व मनाया
अजमेर. शुभदा स्पेशल स्कूल के बच्चों ने रक्षासूत्र पर्व मनाया। विशेष बच्चों ने राखी बांधकर रक्षा करने का वचन लिया। आर्यन, प्रियंका, हर्षिता, अंजना, अंजली, दिव्यांशी, रावी, दिया ने गीत, हर्षिता, रावी, प्रियंका ने समूह नृत्य, आदित्य ने गीत पेश किया।
बंधवाए रक्षासूत्रसर्वधर्म मैत्री संस्था के अध्यक्ष प्रकाश जैन, हसंराज अग्रवाल, पूर्व उप महापौर सोमरत्न आर्य एवं सीआरपीएफ जीसी-2 से उप महानिरीक्षक अनिल कुमार, डिप्टी कमांडेंट सुरेन्द्र व राधाकृष्ण एवं सहायक कमांडेंट रंजन कुमार, बैंक प्रबंधक सूरज देशवाल तथा आर्यन स्कूल के बच्चों ने रक्षासूत्र बंधवाए। हिमांशी, रिषभ, कृष्णा, खुश हर्षित, बाबुलाल, प्रीतम, हरीश रोनाल्डो सहित अन्य विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी।