अजमेर

राजस्थान का कुख्यात डकैत रामविलास गिरोह धौलपुर पुलिस ने दबोचा

अपहरण, लूट, मारपीट व फिरोती को कई मामले हैं दर्ज, प्रदेश के टॉप-10 सूची में था शामिल है दस्यू गिरोह,गिरफ्तार डकैत 45 हजार व छोटे भाई पर 35 हजार का इनाम था घोषित
3 min read
May 14, 2020
राजस्थान का कुख्यात डकैत रामविलास गिरोह धौलपुर पुलिस ने दबोचा
धौलपुर पुलिस की गिरफ्त में कुख्यात डकैत रामविलास गुर्जर गिरोह के सदस्य।

अजमेर/धौलपुर. अपराधी कानून और पुलिस से कभी नहीं बच सकता। आखिर वह पकड़ा जरूर जाता है। राजस्थान के बीहड़ों में एक से बढक़र एक बड़े दस्यू गिरोह पनपे। हत्या, लूटपाट, फिरोती तथा अन्य कई आपराधिक वारदातें करने वाले डकैत गिरोह समर्पण करते आए हैं।

कुछ मुठभेड़ में मारे गए तो अधिकतर पुुलिस के हत्थे चढ़ गए जो जेल में बंद है। धौलपुर जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने इन दिनों दस्यू उन्मूलन अभियान चला रखा है। इसके चलते अब तक कई डकैत गिरफ्तार किए गए तो कुछ ने पुलिस के सामने आत्मसपर्मण भी किया है।

चार राइफलें व करीब 80 जिंदा कारतूस बरामद

प्रदेश में सर्वाधिक चर्चित और डांग क्षेत्र में सक्रिय 45 हजार रुपए इनाम के घोषित डकैत रामविलास गुर्जर गिरोह gang को पुलिस ने मंगलवार रात बसई डांग थाना इलाके के चचोखर घाटी पर हुई मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। दोनों ओर से 70 राउण्ड फायरिंग हुई।

पुलिस ने डकैत के छोटे भाई रघुराज गुर्जर, बंटी गुर्जर व सचिन गुर्जर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने डकैत गिरोह से चार राइफलें व करीब 80 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस गिरोह की arrested गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है।

पिछले साल जून में हुआ फरार

जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के अनुसार पुलिस की ओर से डांग क्षेत्र में करीब दो महीने से सक्रिय डकैतों को पकडऩे के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

इस दौरान गत वर्ष जून माह में को पुलिस ने डांग क्षेत्र में डकैत भारत-रामविलास के छुपे होने की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस ने दबिश भी दी, लेकिन डकैत गिरोह पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गए।

पुलिस ने जब डांग में डकैतों की तलाश में अभियान शुरू किया तो यहां सक्रिय भारत-रामविलास गिरोह gang को पकडऩा पुलिस प्राथमिकताओं में शामिल था। डांग में लगातार चल रही दबिशों को देख कर डकैत भारत ने आत्मसमर्पण कर दिया, लेकिन रामविलास गिरोह को संचालित कर रहा था।

आत्म समर्पण की अपील ठुकराई

एसपी कच्छावा ने बताया कि डकैत रामविलास अपने भाई रघुराज व दो अन्य के साथ लटीला बाबा मंदिर व चचोखर की घाटी स्थित डांग क्षेत्र के जंगल में छुपा हुआ था। पुलिस की घेराबंदी को देख डकैतों ने फायारिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस ने डकैतों को सर्मपण करनेे को भी कहा, लेकिन दूसरी ओर से फायारिंग जारी रही।

दोनों ओर से करीब 80 राउण्ड firing फायरिंग के बाद, डकैतों ने स्वयं को घिरा देख कर भागने के प्रयास किया। इस पर पुलिस ने डकैत रामविलास गिरोह को दबोच लिया। इस दौरान डकैत रामविलास निवासी अतिराजपुरा खिरकारी थाना बाड़ी सदर, रघुराज गुर्जर निवासी अतिराजपुरा खिरकारी थाना बाड़ी सदर, बंटी गुर्जर निवासी सोने की गुर्जा थाना बाड़ी सदर, सचिन निवासी अतिराजपुरा थाना बाड़ी सदर पकड़े गए।

कई थानों के अपराधिक मामले दर्ज

जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि डकैत रामविलास व रघुराज गुर्जर पर भरतपुर जिले के रुदालव थाने में हत्या का प्रयास, अपहरण, थाना गढ़ी बाजना में चोरी, डकैती, धौलपुर के थाना कंचनपुर में हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, डकैती की योजना, अपरहण, चोरी फिरोती, अपराधिक षडयंत्र व थाना सैपउ में हत्या का प्रयास, लूट, मारपीट, बाड़ी सदर में हत्या का प्रयास, पुलिस मुठभेड़, लूट व डकैती जैसे से करीब चार दर्जन से से अधिक मामले दर्ज है।

पुलिस ने दिया अदम्य साहस का परिचय

पुलिस ने दो महीने से डांग क्षेत्र में डकैतों की तलाश में शुरू किए गए अभियान को जारी रखा, जिसके बाद यहां से पुलिस को परिणाम आने लगे, पुलिस की बढ़ती सक्रियता का देखकर ग्रामीणों ने पुलिस का सहयोग करने का मानस भी बना लिया।

इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों और मुखबिरों की सूचना पर डकैतों की डेरों को दबिशें दी, इस दौरान पुलिस ने करीब दो दर्जन से अधिक डकैतों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

आईजी ने एसपी के कार्य की सराहना

डकैत गिरोह के गिरफ्तार होने की सूचना जैसे की भरतपुर रेंज डीआईजी लक्ष्मण गौड़ को हुई तो वे बुधवार सुबह ही धौलपुर के रवाना हो गए। यहां डकैत रामविलास व रघुराज की गिरफ्तार को पुलिस की बड़ी उपलब्धी बताते हुए एसपी मृदुल कच्छावा के डांग क्षेत्र में चलाए जा रहे अभियान की सराहना की।

एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि डांग की हर गतिविधि की जानकारी सीधे एसपी तक पहुंचे इसे लेकर सर्च टीम के सदस्यों के साथ समन्वय बनाए रखा। सभी के सहयोग से यह संभव हो पाया है। डांग में सर्च अभियान की टीम में मुख्य रूप में बाड़ी सदर थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह, सरमथुरा थाना प्रभारी धर्म सिंह गुर्जर, मनियां थाना प्रभारी परमजीत सिंह, बसई डांग थाना प्रभारी कैलाश गुर्जर, सैपऊ थाना प्रभारी अनूप सिंह, डीएसटी प्रभारी सुमन चौधरी शामिल रहे। एसपी कच्छावा ने सभी पुलिसकर्मियों के सहयोग की सराहना की है।

Published on:
14 May 2020 01:36 am