अजमेर

RANG PANCHAMI : बीरबल ने लुटाई गुलाल की खर्ची

रंग-बिरंगी गुलाल के बीच रंग पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया।
2 min read
Mar 14, 2020
RANG PANCHAMI : बीरबल ने लुटाई गुलाल की खर्ची
RANG PANCHAMI : बीरबल ने लुटाई गुलाल की खर्ची

अजमेर /सरवाड़. रंगो से भरे चेहरे, डीजे साउंड की धुनों पर थिरकती युवाओं की टोलियां व फ ाग और होली (holi 2020)के रसिया गीतों की स्वरलहरियां बिखेरते गेर। यह नजारा था कस्बे में शुक्रवार को मनाई गई रंग पंचमी का। रंग-बिरंगी गुलाल के बीच कस्बे में रंग पंचमी (rang panchami) पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोग रंग खेलने के लिए घरों से देर से निकले, लेकिन अपरान्ह तक रंगों से सराबोर होकर होली का आनंद लूटते रहे। कामकाज में व्यस्त रहने वाली महिलाओं व परीक्षा (exams)की तैयारी में डूबी बालिकाओं ने भी जमकर रंग खेला। माहेश्वरी समाज की ओर से भी परम्परागत गेर (Traditional gere )निकाली गई। समाज के सदस्यों ने एक दूसरे के घर जाकर रंग लगाया। लोगों ने फ ाग व रसिया गीतों की स्वरलहरियां बिखेरते हुए पर्व का आनंद उठाया। समाज के अध्यक्ष लक्ष्मीनिवास डोडिया व मंत्री लक्ष्मीकांत लढ़ा ने पर्व की शुभकामना दी।

परम्परागत गेर के साथ निकली बादशाह-बीरबल की सवारी ने भी शुक्रवार को रंगों के त्योहार को उमंग से भर दिया। सवारी प्रात:10 बजे माणक चौक तलाई से प्रारंभ हुई, जो विभिन्न मार्गों से होकर दुधेडिय़ा बाजार पहुंची। सवारी के दौरान पूरे रास्ते बीरबल ने गुलाल उछालकर वातावरण को सतरंगी कर दिया। सवारी को देखने के लिए कस्बेवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी।

एक-दूसरे को रंग लगाकर बांटी खुशियां

केकड़ी. केकड़ी उपखण्ड के कस्बों व गांवों में शुक्रवार को रंगपंचमी पर्व पर होली खेली गई। लोगों ने एक-दूसरे के रंग व गुलाल लगाकर पर्व की खुशी का इजहार किया। कस्बें में डीजे एवं ढोल की धुनों पर नाचते युवाओं की टोलियों ने पर्व की खुशियों को दुगुना कर दिया। इस दौरान विभिन्न मंदिरों में फागोत्सव का आयोजन किया गया। इस बार रंगपंचमी के दिन बच्चे जल्दी ही घरों से बाहर निकल गए। बोर्ड परीक्षाओं के कारण किशोर व युवा वर्ग थोड़ा देरी से निकला, लेकिन दोपहर बाद तक होली का हुडदंग जारी रहा। युवा वर्ग ने फागुनी गीत व ढोल की थाप के बीच होली का आनन्द उठाया। विभिन्न समाज के लोगों ने घरों में जाकर होली खेली व एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। नवयुवकों ने चंग की थाप पर होली व फागुन के मस्ती भरे गीत सुनाकर पर्व का उल्लास दोगुना कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने लगातार पेट्रोलिंग की।

Published on:
14 Mar 2020 03:08 pm