अजमेर

छात्रा से बलात्कार का प्रयास कहीं रैंगिग से जुड़ा विवाद तो नहीं !

राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय में छात्रा से बलात्कार के प्रयास का मामला : बांदरसिंदरी थाना पुलिस कर रही हर पहलू से जांच
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Aug 2019, 1:23 AM IST
Rape attempt from schoolgirl
छात्रा से बलात्कार का प्रयास कहीं रैंगिग से जुड़ा विवाद तो नहीं !

अजमेर. जिले के बांदरसिंदरी स्थित राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय परिसर में प्रथम वर्ष छात्रा से बलात्कार के प्रयास के मामले को पुलिस रैगिंग से जोडक़र भी देख रही है। पुलिस हर पहलू को ध्यान रखकर जांच में जुटी है।

राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय की छात्रा के साथ रविवार रात ८ बजे करीब कैम्पस में घूमते समय तीन युवकों ने छेड़छाड़ व बलात्कार का प्रयास किया था। छात्रा को तीनों युवक जबरन परिसर के सूने क्षेत्र की तरफ ले जाने की कोशिश कर रहे थे।

इस दौरान छात्रा कोशिश कर उनके चंगुल से छूट गई। उसके शोर मचाने पर तीनों अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस मामले को रैगिंग से जोडक़र भी देख रही है।

पुलिस ने किए बयान दर्ज

छात्रा प्रथम वर्ष में अध्ययनरत है और उसे यहां पर आए भी कुछ दिन हुए बताए जा रहे हैं। ऐसे में पुलिस रैगिंग सहित हर पहलू पर बारीकी से जांच करने में जुटी है। पुलिस ने छात्रा और उसे हॉस्पिटल ले जाने वाले युवक के पहले ही बयान दर्ज कर लिए थे।

विवि ने बनाई कमेटी

घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। इस पर विवि प्रशासन ने नौ सदस्यों की कमेटी गठित कर तुरंत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

Published on: