बहला फुसला कर ले गया
अजमेर.
अलवर गेट थाना क्षेत्र से बीते पंद्रह दिनों से लापता हुई एक नाबालिग लडक़ी के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। इस संबंध में लडक़ी के परिजनों ने मामला दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार अप्रेल माह के अंतिम सप्ताह में पीडि़त किशोरी घर से लापता हो गई थी। इस संबंध में लडक़ी के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन 15 दिन बाद भी पुलिस लडक़ी पता लगाने में नाकाम रही। गत दिनों लडक़ी के परिजन को उसके नागौर जिले के परबतसर में होने का पता चला। परिजन स्वयं वहां पहुंचे और लडक़ी को अजमेर लेकर आए। इस दौरान लडक़ी ने घरवालों को आपबीती सुनाई। इस पर परिजनों ने अलवर गेट थाने में बबायचा क्षेत्र के मुकेश नाथ नामक युवक पर आरोप लगाते हुए शिकायत दी। युवक की उम्र 20-22 साल बताई जा रही है। लडक़ी शिक्षित नहीं है। इससे मुकेश उसे आसानी से बहला-फुसला कर ले गया।पुलिस ने लडक़ी का जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कराया। अलवर गेट थानाधिकारी मुकेश चौधरी के अनुसार मामले को लेकर लडक़ी के परिजनों ने शिकायत दी है। पुलिस में मामले में आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।