8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पान मसाले के थैलों में डोडा पोस्त की तस्करी

साढे 19 किलो मादक पदार्थ सहित युवक गिरफ्तार  

less than 1 minute read
Google source verification

अजमेर

image

Amit Kakra

May 09, 2019

GRP collect prohibited material, Doda post in Ajmer

पान मसाले के थैलों में डोडा पोस्त की तस्करी

अजमेर. जीआरपी थाना पुलिस ने बुधवार को ट्रेनों की तलाशी के दौरान ट्रेन में डोडा पोस्त लेकर जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से साढे 19 किलो डोडा पोस्त जब्त किया है।

बुधवार शाम को उप निरीक्षक राजाराम टीम ने टीम के साथ अजमेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर इन्दौर-जोधपुर एक्सप्रेस की तलाशी ली। इस दौरान नरेन्द्र पुत्र महावीर (25) पुलिस को देखकर चकमा देने का प्रयास करने लगा। लेकिन टीम ने आरोपी को पकडकऱ लिया उसके पास से पान मसाले के दो थैलों से 19.5 किलो डोडा पोस्त बरामद की। आरोपी हनुमानगढ़ जिले के तलवाड़ा थाने के अंतर्गत मस्तावली हेड, ढाणी एक डीबीएल का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने डोडा पोस्त चूरा भीलवाड़ा से हनुमानगढ ले जाने की बात कही है। गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। टीम में कानिस्टेबल जोगेन्द्र सिंह, दिलीप सिंह, भंवरलाल, हीरालाल, सुमेरचन्द्र शामिल थे। उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना के आदेश पर अति.पुलिस अधीक्षक जीआरपी भोलाराम यादव, वृताधिकारी विश्नाराम के निर्देशन में टीमों की ओर से ट्रेनों के मार्फत होने वाली तस्करी हवाला कारोबार, मादक पदार्थ और अवैध हथियारों के परिवहन को रोकने के लेकर जीआरपी अजमेर में विशेष तलाशी अभियान के चलाया जा रहा है। थानाधिकारी राम अवतार की ओर से इसके लिए टीम का गठन किया गया। टीम को इन्दौर, रतलाम, चित्तौडगढ की ओर से आने वाले सवारी गाडियों की विशेष रूप से चैकिंग के निर्देश दिए है।