अजमेर

RAS-2018: आरपीएससी में थोड़ी देर में शुरू होंगे इंटरव्यू

आयोग ने आरएएस एवं अधीनस्थ सेवाओं के 1051 पदों की एवज में 2010 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए उत्तीर्ण किया है।
2 min read
Mar 31, 2021
rpsc interview process
rpsc interview process

अजमेर.

राजस्थान लोक सेवा आयोग में आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती-2018 के द्वितीय चरण के साक्षात्कार बुधवार से शुरू होंगे। साक्षात्कार 7 मई तक तक चलेंगे। आयोग अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र अपलोड कर चुका है।

सचिव शुभम चौधरी ने बताया कि आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती-2018 के तहत मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साक्षात्कार कराए जाएंगे। द्वितीय चरण के साक्षात्कार बुधवार से प्रारंभ होंगे। यह 7 मई तक कराए जाएंगे। इनमें 1709 अभ्यर्थी शामिल होंगे। मालूम हो कि प्रथम चरण के साक्षात्कार 22 से 26 मार्च तक पूरे हो चुके हैं। इसमें 300 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए गए हैं।
आयोग ने आरएएस एवं अधीनस्थ सेवाओं के 1051 पदों की एवज में 2010 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए उत्तीर्ण किया है।

अभ्यर्थियों के लिए खास...
सचिव ने बताया कि साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण पत्र और फोटो प्रति साथ लानी जरूरी होगी। इसके बगैर साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र की प्रति, अटेस्टेशन फॉर्म एवं प्राथमिकता क्रम की दो प्रतियां मय संलग्नक दस्तावेजों के साक्षात्कार के समय आयोग में प्रस्तुत करनी होगी। ऑफाइन विस्तृत आवेदन पत्र और प्राथमिकता क्रम स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आरपीएससी: प्रॉब्लम को सॉल्व करेगी खास हैल्प डेस्क

रक्तिम तिवारी/अजमेर. अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग भर्ती हेल्प डेस्क व्यवस्था शुरू करेगा। राज्य सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग और राजकॉम्प अभ्यर्थियों की मदद करेंगे। इसमें अभ्यर्थियों के आवेदन, भर्ती परीक्षाएं, नियम-कायदों, साक्षात्कार सहित अन्य प्रक्रिया में सहायता दी जाएगी। हेल्प डेस्क जल्द कामकाज शुरू करेगी।

आयोग आरएएस और अधीनस्थ सेवाओं सहित कॉलेज, स्कूल व्याख्याता, तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा और अन्य विभागों की भर्ती परीक्षाएं करता है। प्रत्येक भर्ती परीक्षा से पूर्व आयोग विज्ञापन जारी कर ऑनलाइन आवेदन मांगता है। आयोग विज्ञापन में शैक्षिक योग्यता, पदों के वर्गीकरण, आरक्षण नियम, साक्षात्कार अंक, परीक्षाओं के पाठ्यक्रम की सूचनाएं जारी करता है। फिर भी कई आम जानकारियां-सूचनाओं को लेकर अभ्यर्थियों की जिज्ञासा-समस्याएं रहती हैं। परीक्षा प्रणाली, वर्गीकरण, कार्मिक विभाग के नियम कायदों-प्रश्नों में तकनीकी त्रुटियां सहित अन्य मामलों में याचिकाएं बढ़ रही हैं। इससे आयोग की भर्तियां प्रभावित हो रही हैं।

हेल्प डेस्क करेगी सहायता
अभ्यर्थी भर्ती अभ्यर्थनाओं के नियमों, वर्गीकरण, साक्षात्कार प्रक्रिया, कार्मिक विभाग के नियमों जैसी कई सवालों के जवाब चाहते हैं। इसको लेकर वे परेशान रहते हैं। आयोग में अलग-अलग अनुभागों में घूमना पड़ता है। आयोग का एफएक्यू (फ्रीक्वेंटली आस्क क्वेशचन) भी ज्यादा मददगार नहीं है। लिहाजा आयोग ने हेल्प डेस्क शुरू करने का फैसला किया है।

Published on:
31 Mar 2021 08:24 am