अजमेर

25 और 26 जून को होगी आरएएस मुख्य परीक्षा

आरपीएससी ने जारी की तिथियां

less than 1 minute read
Feb 12, 2019
RAS main exam will be held on June 25 and 26
RPSC RAS Main Exam Date समेत इन परीक्षाओं की तिथियां हुई जारी

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरएएस मुख्य परीक्षा-2018 की तिथि तय कर दी है। सचिव पी. सी. बेरवाल ने बताया कि राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2018 का आयोजन 25 और 26 जून को होगा। इसमें प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी शामिल होंगे। मालूम हो कि आरएएस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन बीती 5 अगस्त को हुआ था। प्रशासनिक एवं अधीनस्थ सेवाओं के करीब 1017 पदों की भर्ती के लिए यह परीक्षा कराई जा रही है।

यूं आई थी परीक्षा में अड़चनें..
आयोग ने बीते वर्ष 23 और 24 दिसंबर को मुख्य परीक्षा कराना तय किया। राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश पर आयोग ने 13 दिसंबर 2018 को विस्तारित परिणाम जारी किया। इसमेंओबीसी और एमबीसी वर्ग के 7145 और 105 नॉन गैजेटेड और सरकारी कार्मिक (अभ्यर्थी) अस्थाई रूप से सफल घोषित हुए। तैयारी के लिए कम समय बताकर अभ्यर्थियों ने तिथि बढ़ाने का आग्रह किया। आयोग ने 28 और 29 जनवरी को परीक्षा कराना तय किया। इस तिथि को लेकर आंदोलनकारी फिर सडक़ों पर उतर गए। बीती 17 जनवरी को आयोजित केबिनेट की बैठक में सरकार ने मुख्य परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की अनुशंषा की। इस पर 21 जनवरी को आयोग की फुल कमीशन की बैठक में परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया गया।

फैक्ट फाइल...आरएएस परीक्षा-2018

23 अक्टूबर 2018 को घोषित परिणाम के तहत अभ्यर्थी-15044 (नॉन टीएसपी), 571 (टीएसपी)
13 दिसंबर 2018 को घोषित परिणाम के तहत अभ्यर्थी-7145

20 दिसंबर 2018 को घोषित, परिणाम के तहत अभ्यर्थी 105
मुख्य परीक्षा में बैठने वाले कुल अभ्यर्थी-22 हजार 865

Published on:
12 Feb 2019 05:07 pm