अजमेर

RPSC : आरएएस मुख्य परीक्षा : पांच महीने बाद भी बे-नतीजा

आरपीएससी : अभ्यर्थियों ने सौंपा उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Nov 2019, 11:15 PM IST
RPSC : आरएएस मुख्य परीक्षा : पांच महीने बाद भी बे-नतीजा
RPSC : आरएएस मुख्य परीक्षा : पांच महीने बाद भी बे-नतीजा

अजमेर.

आरएएस मुख्य परीक्षा-2018 के परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों ने सोमवार को अजमेर में राजस्थान लोक सेवा आयोग के सचिव व जयपुर में उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को ज्ञापन सौंपा।

अभ्यर्थियों ने परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने की मांग की।

आयोग ने 1017 पदों की भर्ती के लिए 25 और 26 जून को आरएएस मुख्य परीक्षा का आयोजन किया। पांच महीने बीतने के बावजूद नतीजा जारी नहीं हुआ है।

मुख्य परीक्षा के परिणाम निकालने पर राजस्थान हाईकोर्ट की रोक कायम है। खुद आयोग ने इसके खिलाफ एसएलपी दायर की है। परिणाम के चलते भर्ती प्रक्रिया में देरी हो रही है।

2020 में मिलेंगे अफसर!

अभ्यर्थियों ने बताया कि परीक्षा परिणाम के बाद साक्षात्कार कराने में आयोग को चार से पांच माह लगेंगे। यह भर्ती साल 2020 में पूरी हो पाएगी।

जिस तरह 2016-17 की भर्ती में दिक्कतें आई हैं, उसको देखते हुए पदस्थापन में भी दिक्कतें हो सकती हैं। ज्ञापन देने वालों में नीलम चौधरी, मोती चौधरी, प्रेम सोढ़ानी, हर्ष सौरया सहित कई अभ्यर्थी शामिल रहे।

आरएएस परीक्षा-2018

आरएएस एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती परीक्षा के आवेदन : 2 अप्रेल से मई 2018 तक

आरएएस प्री. परीक्षा का आयोजन : 5 अगस्त (पंजीकृत 4 लाख 97 हजार 048, परीक्षा में बैठे-3 लाख 67 हजार)

आरएएस प्री. परीक्षा का परिणाम : 23 अक्टूबर

आरएएस मुख्य परीक्षा का आयोजन : 25 और 26 जून

(पंजीकृत-22 हजार 984, परीक्षा में बैठे-18 हजार अभ्यर्थी)

Published on: