अजमेर

Rajasthan Board: बारहवीं के रिजल्ट को लेकर आई ये बड़ी खबर

शिक्षा बोर्ड यह परिणाम जारी करने की तैयारी कर रहा है। इस साल 20 लाख से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत थे।

less than 1 minute read
May 04, 2019
rajasthan board result 2019

अजमेर.

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बारहवीं का परिणाम इसी पखवाड़े घोषित कर दिया जाएगा। शिक्षा बोर्ड 20 मई के आसपास यह परिणाम जारी करने की तैयारी कर रहा है। सबसे पहले बारहवीं विज्ञान वर्ग का परिणाम जारी किया जाएगा। वाणिज्य वर्ग का परिणाम भी इसी के साथ घोषित होने की संभावना है।

2 अप्रेल तक हुई थी परीक्षा

शिक्षा बोर्ड की बारहवीं की परीक्षाएं 7 मार्च से 2 अपे्रल तक ली गई थी। परीक्षा के दिन ही उत्तरपुस्तिकाएं जंचवाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई थी। बोर्ड परीक्षाओं में इस साल 20 लाख से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें सीनियर सैकंडरी विज्ञान वर्ग में 2 लाख 60 हजार 617 विद्यार्थी पंजीकृत है। दसवीं की परीक्षा में सर्वाधिक 10 लाख 88 हजार 241 विद्यार्थी पंजीकृत है।

कॉमर्स में सबसे कम

वाणिज्य वर्ग में सबसे कम 42 हजार 146 विद्यार्थी शामिल हुए हैं। मई के अंतिम सप्ताह में ही सीनियर सैकंडरी कला वर्ग का परिणाम जारी होगा। इस परीक्षा के लिए 5 लाख 76 हजार 835 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।

Published on:
04 May 2019 05:17 pm
Also Read
View All