RBSE 12th Result 2026 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं कक्षा का रिजल्ट आज मंगलवार को जारी हो गया। साइंस स्ट्रीम में दीपिका ने 99.8 फीसदी अंक हासिल कर 12वीं कक्षा में टॉप किया। राजस्थान बोर्ड के 12वीं कक्षा के विज्ञान स्ट्रीम के परीक्षार्थी यहां रिजल्ट देखें।
RBSE 12th Result 2026 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं कक्षा का रिजल्ट आज मंगलवार को जारी हो गया। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का बारहवीं कला, वाणिज्य और विज्ञान का परिणाम मंगलवार को सुबह 10 बजे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उदयपुर से वेबसाइट पर बटन दबाकर जारी किया। इस दौरान अजमेर में बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़, सचिव गजेंद्र सिंह, विशेषाधिकारी नीतू यादव और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। राजस्थान बोर्ड के 12वीं कक्षा के विज्ञान स्ट्रीम के परीक्षार्थी यहां रिजल्ट देखें।
विज्ञान वर्ग का परिणाम-97.52 फीसदी, कला वर्ग का परिणाम-97.54 फीसदी, वाणिज्य वर्ग का परिणाम-93.65 फीसदी।
राजस्थान बोर्ड 12वीं में बेटियों ने बाजी मारी है। साइंस स्ट्रीम में दीपिका ने 99.8 फीसदी अंक हासिल किया है। तो वहीं नव्या मीणा आर्ट्स विषय में 99.6 फीसदी अंक पाए हैं।ऑर्ट्स विषय में ही नरपत ने भी 99.6 फीसदी अंक हासिल किए हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सभी को फोन करके बधाई दी।
छात्र अपने परिणाम को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले https://rbse.rajasthansarkar.in/class-12thexam-result/ , rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in वेबसाइट पर जाएं, ‘RBSE 12th Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करें, अपनी स्ट्रीम चुनें, रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। स्क्रीन पर तुरंत रिजल्ट दिखाई देगा।
छात्र : 92.64 फीसदी
छात्राएं : 96.42 फीसदी
लड़कियां लगभग 4 फीसदी आगे रहीं।
कुचामन डीडवाना 99.43 फीसदी
बाड़मेर 99.08 फीसदी
जोधपुर 98.94 फीसदी
राजसमंद 98.87 फीसदी
सीकर 98.85 फीसदी।
RBSE की इस बार 12वीं की परीक्षा में 9 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक संपन्न हुई थीं। पूरे प्रदेश में करीब 6,000 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार 12वीं का परिणाम मात्र 30 दिनों की रिकॉर्ड अवधि में तैयार किया जा रहा है।
साल 2025 के आंकड़े यह दर्शाते हैं कि राजस्थान बोर्ड की 12वीं परीक्षा में स्ट्रीमवार प्रदर्शन बेहद उत्कृष्ट रहा। आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 5,78,494 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 5,69,575 ने सफलता प्राप्त की थी, और पास प्रतिशत 96.88 फीसदी रहा। इस स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत 97.86 फीसदी जबकि लड़कों का 95.80 फीसदी रहा।
कॉमर्स स्ट्रीम में 26,622 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 26,418 पास हुए, और पास प्रतिशत 98.95 फीसदी दर्ज किया गया। इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 99.51 फीसदी और लड़कों का 98.66 फीसदी था। साइंस स्ट्रीम में 2,60,078 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 2,58,071 पास हुए और ओवरऑल पास प्रतिशत 97.73 फीसदी रहा, जिसमें लड़कियों का 98.90 फीसदी और लड़कों का 97.08 फीसदी पास प्रतिशत रहा।