अजमेर

#Coronavirus : माशिबो : परीक्षा केन्द्रों पर मिलेंगे हैंडवॉश और सेनेटाइजर

माशिबो : परीक्षार्थियों के बीच रखनी होगी एक मीटर की दूरी
less than 1 minute read
Mar 19, 2020
#Coronavirus : माशिबो : परीक्षा केन्द्रों पर  मिलेंगे हैंडवॉश और सेनेटाइजर
#Coronavirus : माशिबो : परीक्षा केन्द्रों पर मिलेंगे हैंडवॉश और सेनेटाइजर

अजमेर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षाओं के दौरान परीक्षार्थियों को कोरोना वाइरस से सुरक्षित रखने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर सैनेटाइजर और हैडवॉश की व्यवस्था की है। परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थियों के बीच कम से कम एक मीटर की दूरी रहेगी।

बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि यदि किसी परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों के मध्य एक मीटर की दूरी रखने पर जगह की कमी हो तो पुस्तकालय, ओडिटोरियम अथवा विद्यालय की प्रयोगशाला को भी परीक्षा कक्ष के रूप में काम में लिया जा सकता है। उन्होंने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए है कि परीक्षा अवधि में प्रत्येक परीक्षा कक्ष की सफाई सुनिश्चित की जाये।

अलग बैठेंगे अत्यधिक खांसी-बुखार वाले परीक्षार्थी

चौधरी ने केन्द्राधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि अत्यधिक खांसी, जुकाम और बुखार से पीडि़त परीक्षार्थियों को अलग से बैठाने की व्यवस्था की जाए। इन परीक्षार्थियों को रुमाल और टिश्यू पेपर उपलब्ध कराए जाएं। इसके अलावा उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों पर परामर्श की हिदायत भी दी जानी चाहिए। उन्होंने परीक्षा केन्द्र पर वीक्षण कार्य से जुड़े शिक्षकों को भी अपना चेहरा मास्क, रूमाल अथवा कपड़े से ढक कर रखने की हिदायत दी है।

Published on:
19 Mar 2020 01:22 pm