
अजमेर/पुष्कर . विश्व विख्यात ब्रह्मा मंदिर कोरोना वायरस को लेकर बुधवार की शाम 6:30 बजे 30 मार्च तक के लिए बंद कर दिए हैं । इस कार्रवाई के दौरान बाहर से आए किन्नरों के एक दल ने ब्रह्मा जी के मंदिर के अंतिम दर्शन किए । उपखंड अधिकारी एवं ब्रह्मा मंदिर अस्थाई प्रबंध कमेटी की सचिव देविका तोमर ने बुधवार की शाम मंदिर पहुंचकर आगामी 31 मार्च तक ब्रह्मा मंदिर में आमजन का प्रवेश बंद करा दिया। केंद्रीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के निदेशक की ओर से कोरोनावायरस को लेकर देश के समस्त विभागीय संसमारक 31 मार्च तक बंद करने के आदेश दिए थे । जिनके अनुपालना में जिला कलेक्टर अजमेर विश्व मोहन शर्मा की ओर से पुष्कर कि उपखंड अधिकारी को आदेशों की पालना करने के निर्देश दिए गए थे इन आदेशों की पालना के बाद उपखंड अधिकारी देविका तोमर ने पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर को आगामी 31 मार्च तक आमजन श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया है। यह व्यवस्था कोरोना वायरस से बचाव के लिए एहतियात के तौर पर की गई है लेकिन मंदिर मूर्ति की पूजा यथावत होती रहेगी।