अजमेर

RBSE: वरिष्ठ उपाध्याय का परिणाम जारी, 82.67 प्रतिशत रहा RESULT

इस परीक्षा में भी बेटियों का परिणाम छात्रों के मुकाबले बेहतर रहा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 May 2019, 6:17 PM IST
varishtha upadhyay result
varishtha upadhyay result

अजमेर.

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान ने वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया है। परीक्षा परिणाम 82.67 प्रतिशत रहा। इस परीक्षा में भी बेटियों का परिणाम छात्रों के मुकाबले बेहतर रहा। छात्रों का परिणाम 79.89 प्रतिशत और छात्राओं का परिणाम 85.47 प्रतिशत रहा।

वरिष्ठ उपाध्याय की परीक्षा में पूरे राज्य में कुल 3 हजार 301 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए। इसमें छात्रों की संख्या 1 हजार 656 और छात्राओं की संख्या 1 हजार 645 थी। 2 हजार 729 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।

सर्वाधिक उत्तीर्ण द्वितीय श्रेणी में

वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 1 हजार 137 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। द्वितीय श्रेणी में सर्वाधिक 1 हजार 190, तृतीय श्रेणी में 385 विद्यार्थी और 17 विद्यार्थी महज उत्तीर्ण घोषित हुए हैं। इसके अलावा 214 विद्यार्थियों को पूरक परीक्षा के योग्य करार दिया गया है।

19.05 प्रतिशत पास हुए स्वयंपाठी

वरिष्ठ उपाध्याय की परीक्षा में सिर्फ 19.05 प्रतिशत स्वयंपाठी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हो पाए। नियमित परीक्षार्थियों का परिणाम 83.91 प्रतिशत रहा।

15 को आया था साइंस-कॉमर्स रिजल्ट

15 मई को बोर्ड ने बारहवीं साइंस और कॉमर्स रिजल्ट का घोषित किया था। अब बोर्ड को बारहवीं कला और दसवीं के परिणाम जारी करने हैं। इनकी तैयारी जारी है।

Published on: