अजमेर

फटाफट अंदाज में पढ़ें नसीराबाद की छोटी बड़ी खबरें, जानें क्या-क्या हुआ खास

फटाफट अंदाज में पढ़ें नसीराबाद की छोटी बड़ी खबरें, जानें क्या-क्या हुआ खास

2 min read
Jul 17, 2018
read all nasirabad related news in one package
nasirabad peoples not happy

फटाफट अंदाज में पढ़ें नसीराबाद की छोटी बड़ी खबरें, जानें क्या-क्या हुआ खास

अस्पताल के बाहर से हटेंगे अतिक्रमणसाप्ताहिक समीक्षा बैठक

नसीराबाद. उपखंड स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को एसडीएम वीरेन्द्रसिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। एसडीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारी अशोक शर्मा से कहा कि 23 व 24 जुलाई को राज्य सरकार की ओर से आयोजित शिविरों से पूर्व पालनहार योजना के तहत आवेदन पूर्ण कर लक्ष्य पूर्ण करें। राजकीय सामान्य चिकित्सालय के चिकित्सक आर. एन. माथुर से मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए किए गए उपायों की जानकारी ली। उन्होंने बाहर हुए अतिक्रमणों को हटाने की मांग की। उन्होंने जल्द कार्रवाई का अश्वासन दिया। सार्वजनिक निर्माण विभाग जेईएन आर. के. माहेश्वरी को पंचायत में अधूरे रहे कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। पशु चिकित्सालय प्रभारी से मौसम में पशुओं के लगने वाले टीकों की जानकारी ली। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित रहे अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

विक्रय पत्रों का पंजीयन शुरू करें

नसीराबाद. छावनी परिषद उपाध्यक्ष योगेश सोनी ने उपखंड अधिकारी को पत्र लिखकर नसीराबाद शहर में विक्रय पत्रों का पंजीयन शुरू करने की मांग की है। उन्होंने पत्र में बताया कि नसीराबाद में शुरू से ही भूखंडों, मकानों व दुकानों के विक्रय पत्रों का पंजीयन होता आ रहा है। वर्तमान में तहसीलदार ने विक्रय पत्रों के पंजीयन पर रोक लगा रखी है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि छावनी परिषद के पूर्व मुख्य अधिशासी अधिकारी अशोक चौधरी ने उपपंजीयक (तहसीलदार) को पत्र लिखकर उनके द्वारा नगर में मकानों की भूमि की रजिस्ट्री करने का विरोध किया था। इस पर तत्कालीन उपपंजीयक ने नगर में विक्रय पत्रों का पंजीयन रोक दिया था।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंडरपास बनाएं

नसीराबाद. दिलवाड़ा के ग्रामीणों ने सोमवार को सरपंच घीसालाल गुर्जर के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रीय राजमार्ग 79 पर अंडरपास बनाने की मांग की है। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 79 पर इन दिनों सिक्सलेन का कार्य प्रगति पर है। दिलवाड़ा की लगभग 40 प्रतिशत आबादी राष्ट्रीय राजमार्ग के दूसरी ओर बसी हुई है। दूसरी ओर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ग्राम पंचायत कार्यालय, ग्राम सेवा सहकारी समिति, उप स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र एवं शहरी डिस्पेंसरी आदि होने से ग्रामीणों का दिनभर आना-जाना रहता है। उन्होंने ज्ञापन में चेतावनी दी कि अंडरपास नहीं बनाया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मुकेश चौधरी, प्रहलाद चौधरी, मंजू प्रजापत, गिरधारी शर्मा, राकेश प्रजापत, रामनारायण चौधरी, विजयकरण, शंकरलाल आदि मौजूद थे।

Published on:
17 Jul 2018 01:01 pm