अजमेर

फटाफट अंदाज में पढ़ें नसीराबाद से जुड़ी छोटी बड़ी खबरें, जानें क्या-क्या हुआ शहर में खास

फटाफट अंदाज में पढ़ें नसीराबाद से जुड़ी छोटी बड़ी खबरें, जानें क्या-क्या हुआ शहर में खास
2 min read
• •
Updated: 13 Jul 2018, 12:46 PM IST
read all nasirabad related news in one package
nasirabad peoples not happy

स्नातक प्रथम वर्ष में सीटें बढ़ाने की मांग
नसीराबाद. एनएसयूआई की स्थानीय शाखा ने आयुक्त कॉलेज शिक्षा के नाम प्राचार्य को ज्ञापन देकर गोविन्दसिंह गुर्जर राजकीय महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में सीटे बढ़ाने की मांग की है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य को दिए ज्ञापन में बताया कि बी ए, बीकॉम, बीएससी प्रथम वर्ष में नियमित प्रवेश हेतु 240 सीटें उपलब्ध हैं। जबकि सीटों से दोगुना विद्यार्थियों ने नियमित प्रवेश लेने हेतु आवेदन भरे हैं। सीटे कम होने के कारण अनेक विद्यार्थी नियमित प्रवेश से वंचित रह जाएंगे। उन्होंने सीटें नहीं बढ़ाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में शायना खान, अजयराज गुर्जर, निकित गुर्जर, सुनील चौधरी, सुहैल कुरैशी, प्रशान्त मेहरा, महेन्द्रसिंह गुर्जर, विशाल गुर्जर सहित काफी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव करने की मांग

नसीराबाद. समाजसेवी मिश्रीलाल जिंदल ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को एक पत्र प्रेषित कर नसीराबाद रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि अजमेर-बांद्रा, ग्वालियर-उदयपुर, अजमेर-हैदराबाद, कोलकाता-अहमदाबाद आवागमन करने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव नहीं होने के कारण यहाँ से आने-जाने वाले सेना के जवानों को भी दिक्कतें होती है।


पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

नसीराबाद. गत दिनो रेलवे स्टेशन पर एक तांगा चालक द्वारा ऑटो रिक्शा चालक की चाबुक से पिटाई कर दिए जाने के बाद ऑटो रिक्शा चालक की रिपोर्ट पर सिटी थाना पुलिस तांगा चालक के विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

पीडि़त ऑटो रिक्शा चालक लोधा मौहल्ला निवासी गोलू ने बताया कि पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण तांगा चालक के हौंसले बुलंद हो गए और वह आए दिन उसे गाली-गलौच कर मारपीट करने की धमकी दे रहा है।

प्रधानमंत्री से सीधा संवाद कार्यक्रम सम्पन्न

नसीराबाद,. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वंय सहायता समूह का सीधा संवाद कार्यक्रम गुरुवार को वार्ड संख्या 1 में सम्पन्न हुआ। वार्ड संख्या 1 पार्षद व परिषद उपाध्यक्ष योगेश सोनी ने बताया कि स्वंय सहायता समूह का सीधा संवाद कार्यक्रम में वसुंधरा संस्थान, महिला शक्तिकरण संस्थान जयपुर की महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, अनिता, पूनम, रेशमा, ज्योति, पाल्वी सोनी, प्रिया सैनी, पिंकी, नजमा, नाजमी, अनिता जैसवाल, सवित्री गुर्जर आदि उपस्थित थी।

Published on: