अजमेर

रेजीडेंट चिकित्सकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, मरीज परेशान

जेएलएन मेडिकल कॉलेज के करीब 290 रेजीडेंट का कार्य बहिष्कार

less than 1 minute read
Dec 04, 2019
रेजीडेंट चिकित्सकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, मरीज परेशान

अजमेर. रेजीडेंट चिकित्सकों की हड़ताल (कार्य बहिष्कार) दूसरे दिन भी जारी रहीं। बुधवार को सुबह जवाहर लाल नेहरू अस्पताल की आपातकालीन इकाई के सामने रेजीडेंट चिकित्सकों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। रेजीडेंट चिकित्सकों की हड़ताल के चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब 290 रेजीडेंट कार्य बहिष्कार पर है।

जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट चिकित्सकों की एसोसिएशन ने राज्यव्यापी रेजीडेंट हड़ताल का समर्थन कर कार्य बहिष्कार कर दिया है। दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रहने से ओपीडी में भी मरीजों की लम्बी कतारें रहीं। खास बात यह है कि रेजीडेंट हड़ताल के चलते वार्डों में नर्सिंगकर्मियों के भरोसे हैं मरीज। हालांकि अस्पताल प्रशासन की ओर से सीनियक डॉक्टर व सीनियर रेजीडेंट की ड्यूटी लगाई गई है। हड़ताल के चलते मरीजों की भी भर्ती करने में चिकित्सक सावधानी बरत रहे हैं। वार्डों से भी कई मरीज डिस्चार्ज होने लगे हैं। उधर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी कुछ चिकित्सकों को डेपुटेशन पर लगाया गया है। इन चिकित्सकों की आउटडोर में सेवाएं ली जा रही है।

Published on:
04 Dec 2019 12:07 pm
Also Read
View All