अजमेर

राजस्व मंडल,कर बोर्ड व राजस्व अदालत के वकील हड़्ताल पर

– एक पक्षीय आदेश नहीं देने का मामला अजमेर. राजस्व बार,कर बोर्ड व अधीनस्थ राजस्व अदालतों के वकील गुरुवार को हड़ताल पर रहेंगे। वकीलों ने बुधवार को राजस्व मंडल अध्यक्ष से मिलने का प्रयास किया लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। बार अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजावत ने गुरुवार को सुबह 11.30 बजे साधारण सभा बुलाई है। बार […]

less than 1 minute read
Mar 19, 2025
revenue board

- एक पक्षीय आदेश नहीं देने का मामला

अजमेर. राजस्व बार,कर बोर्ड व अधीनस्थ राजस्व अदालतों के वकील गुरुवार को हड़ताल पर रहेंगे। वकीलों ने बुधवार को राजस्व मंडल अध्यक्ष से मिलने का प्रयास किया लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। बार अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजावत ने गुरुवार को सुबह 11.30 बजे साधारण सभा बुलाई है।

बार अध्यक्ष राजावत व उपाध्यक्ष लव प्रताप सिंह राठौड़ ने बताया कि राजस्व मंडल प्रशासन ने हाल ही में एक पक्षीय आदेश नहीं देने को लेकर एक परिपत्र जारी किया। इस संबंध में वकीलों ने मंडल प्रशासन से बात की। परिपत्र के संबंध में उचित निर्देश नहीं देने के कारण न्यायिक कार्य में कठिनाई उत्पन्न हो रही है। इसे लेकर बुधवार को वकीलों ने दोपहर 1.30 बजे सभा आयोजित कर कामकाज के बहिष्कार का ऐलान किया। गुरुवार को साधारण सभा में इस मुद्दे पर चर्चा होगी।

Published on:
19 Mar 2025 10:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर