
फाइल फोटो-पत्रिका
अजमेर: राजस्थान के अजमेर जिले के ब्यावर शहर के रहने वाले शंकेश मुथा पर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में हीरे की चोरी का बड़ा आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, उन्होंने वहां एक भारतीय मूल के हीरा व्यापारी के शोरूम से करोड़ों रुपये के हीरे चुराए। जिसमें लगभग 8 हीरे चुराए गए, जिनकी कीमत करीब 3.89 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
शंकेश मुथा कई सालों से बैंकॉक में एक कंपनी में सेल्समैन के तौर पर काम कर रहे थे। विश्वास जीतने के बाद उन्होंने मौका देखकर हीरे चुरा लिए और भारत वापस आ गए। इन हीरों की कीमत करीब 3.89 करोड़ रुपए बताई जा रही है। चोरी 2021 में हुई थी। थाईलैंड पुलिस ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया और अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट भी निकाला गया। थाईलैंड सरकार ने भारत से उनके प्रत्यर्पण (एक्सट्राडिशन) की मांग की है।
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में 3 अप्रेल को शंकेश मुथा की अग्रिम जमानत की याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने तथ्यों और सबूतों के आधार पर उनकी याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने उसे पेश होने के लिए कहा, लेकिन वह फरार हो गया। इसके बाद कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया।
इसके बाद शंकेश मुथा ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की, जिस पर अप्रैल के अंत में सुनवाई होने की बात कही गई थी। हालांकि, बाद में दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें कुछ शर्तों के साथ अग्रिम जमानत दे दी। जांच एजेंसियां अभी भी उनकी तलाश में जुटी हैं और मामला भारतीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहा है।
Updated on:
14 Jan 2026 06:37 pm
Published on:
14 Jan 2026 06:36 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
