अजमेर

राजस्व मंडल में अब लगातार पांच घंटे होगी मुकदमों की सुनवाई

• •
Updated: 21 Jun 2025, 11:34 PM IST
revenue board
revenue board

- हाईकोर्ट के आदेश के बाद बार व बैंच में बनी सहमति

अजमेर. राजस्व मंडल में लंबित 70 हजार मुकदमों के निस्तारण के लिए हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद अब कार्य दिवस में बैंच लगातार पांच घंटे मुकदमों की सुनवाई करेंगी। इसका समय प्रात: 10.30 से 3.30 बजे तक रहेगा। इसमें भोजनावकाश सुविधानुसार तय किया जा सकेगा।

लंच ब्रेक के बाद नहीं होती थी सुनवाई

राजस्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजावत ने बताया कि मंडल में दशकों से भोजनावकाश के बाद सुनवाई नहीं होने की परंपरा चल रही थी। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद अब बैंच में मुकदमों की सुनवाई के समय में परिवर्तन किया गया है। राजावत ने बताया कि भोजनावकाश बाद तीन बजे से पहले पुन: सुनवाई नहीं होने से वकीलों ने इसका विरोध करते हुए समाधान निकालने की बात कही थी।

हाल ही में बैंच व बार के प्रतिनिधि मंडल में हुई वार्ता में हाईकोर्ट के निर्देशानुसार प्रकरणों की अदालती सुनवाई न्यूनतम पांच घंटे रखे जाने पर सहमति बनी। जिसके अनुसार अब सुबह 10.30 से अपराह्न 3.30 बजे तक मामलों की लगातार सुनवाई की जाएगी।

Updated on:
21 Jun 2025, 11:34 PM IST
Published on: