
अजमेर. घूघरा घाटी पर मंगलवार दोपहर तीन बाइक एकदूसरे से भिड़ गई। एक बाइक सवार को मामूली चोटें पहुंची। घूघरा घाटी स्थित कॉलोनी से एक बाइक सवार तिराहे से आ रहा था। इसी दौरान अजमेर की तरफ से आ रहे बाइक सवार से उसकी भिड़ंत हो गई। पीछे आ रहा तीसरा बाइक सवार भी उनसे भिड़ गया। तीनों बाइक सवार गिर पड़े। एक बाइक सवार को पैर और हाथ पर चोटें आई।
यह भी पढ़ें : डिवाइडर से टकराकर पलटी चारा लदी ट्रॉली
अजमेर. तारागढ़ रोड पर मंगलवार सुबह चारा लदी एक ट्रेक्टर ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली का टायर डिवाइडर से टकराने के कारण हादसा हुआ। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।
तारागढ़ रोड पर सुबह चारे से लदा ट्रेक्टर जा रहा था। अचानक ट्रॉली का टायर डिवाइर से टकरा गया। इससे ट्रॉली दुकानों के सामने पलट गई। सुबह का वक्त होने और रोड पर ज्यादा चहल-पहल नहीं होने बड़ा हादसा टल गया। ट्रॉली पलटने से रोड पर यातायात प्रभावित हो गया। बाद में क्रेन मंगवाकर ट्रॉली को हटाया गया।
शहर में धड़ल्ले से दौड़ रहे ट्रेक्टर
शहर में पाबंदी के बावजूद बजरी, पत्थर, चारे से भरे ट्रेक्टर दौड़ रहे हैं। शास्त्री नगर-रामभवन पर हुए हादसे के बाद पूर्व कलक्टर गौरव गोयल ने ट्रेक्टर-ट्रॉलियों के सुबह से रात्रि 8 बजे तक चलने पर प्रतिबंध लगाया था, लेकिन यह आदेश हवा हो गए हैं।