
अजमेर/गगवाना.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अजमेर में सभा की तैयारियों के लिए लाखों रुपए खर्च कर बनाई गई सडक़ दस दिन बाद ही उधेडऩी पड़ गई। दरअसल यह सडक़ सीसी रोड स्वीकृत थी, लेकिन पीएम मोदी की सभा के चलते आनन-फानन में डामरीकरण कर इसे दुरुस्त कर दिया गया।
कार्यक्रम के दस दिन बाद ही अब इसे फिर से जेसीबी लगाकर उधेड़ा जा रहा है। यहां अब सीसी रोड जो पूर्व में स्वीकृत थी को बनाया जाएगा।
बजरी खनन पर रोक के बावजूद ढेर प्रदेश में बजरी के खनन पर रोक के बावजूद बजरी का परिवहन धड़ल्ले से हो रहा है। कायड़ विश्राम स्थली के बाहर चल रहे कार्य में बजरी के ढेर साफ नजर आ रहे हैं। बताया जाता है कि यह कार्य सरकारी स्तर पर हो रहे हैं इसके बावजूद पाबंदी का उल्लंघन करते हुए बजरी का धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है।
बजरी के डिपो
कायड़ रोड पर बजरी के ढेर खुले आम नजर आ रहे हैं। यहां से छोटे वाहनों में बजरी का परिवहन किया जा रहा है। इसके बावजूद यहां जिम्मेदार कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। यहां से निजी क्षेत्र में चल रहे निर्माण स्थलों पर बजरी की सप्लाई की जा रही है।