अजमेर

अजमेर में अनूठा प्रदर्शन, सड़कों के गड्ढों में पानी डालकर ‘खिलाए’ कमल, आंदोलन की चेतावनी

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान आनासागर लिंक रोड के गड्ढों में पानी भर दिया। इसके बाद कमल के फूल लगाकर प्रदर्शन किया।
less than 1 minute read
Sep 22, 2025
ajmer news
प्रदर्शन करते यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता। फोटो- पत्रिका

अजमेर। बरसात के दौरान शहर में टूटी सड़कों की मरम्मत नहीं होने से नाराज युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सड़कों के गड्ढों में पानी डालकर उनमें 'कमल' के फूल खिलाए। मुख्य मार्गों की मरम्मत नहीं करने पर आंदोलन और उप मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की चेतावनी दी।

शहर की सड़कें क्षतिग्रस्त

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने कहा कि करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद शहर स्मार्ट नहीं बन पाया है। बरसात से शहर की सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कहीं गहरे तो कहीं छोटे गड्ढे बन चुके हैं। आमजन टूटी सड़कों से परेशान हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन को परवाह नहीं है। विधानसभा अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री के दावों के बावजूद सड़कों की मरम्मत चालू नहीं हुई हैं। कार्यकर्ता जल्द सार्वजनिक निर्माण विभाग का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे।

कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान आनासागर लिंक रोड के गड्ढों में पानी भर दिया। इसके बाद कमल के फूल लगाकर प्रदर्शन किया। इसी तरह अन्य सड़कों की दुर्दशा पर भी नारेबाजी की। पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष लोकेश शर्मा, प्रदेश सचिव अकबर हुसैन, शहर सचिव सागर मीणा, पंकज बैरवा, शाहबाज खान, अली नासिर, अमित जैन, फैजान हैदर, यश बुंदेल, राहुल रेसवाल, सलमान चीता, सद्दाम खान, अभिनव भटनागर, कार्तिक मीणा, दिग्विजय सिंह, गर्व बुंदेल मौजूद रहे।

Updated on:
22 Sept 2025 03:43 pm
Published on:
22 Sept 2025 03:42 pm
Also Read
View All
गर्भवती पत्नी करती रह गई पति का इंतजार… पुष्कर से कांवड़ लेकर लौट रहे 2 लोगों की मौत, एक पूर्व चेयरमैन का बेटा

झूला… म्यूज़िकल चेयर… चाट-पतासी, मेले में पहुंचकर बच्ची बनीं डिप्टी सीएम दीया कुमारी, खुद शेयर किया वीडियो 

‘आज बता रहा हूं, किसी को पता नहीं होगा’, डोटासरा ने बेटे-बहू के सिलेक्शन पर पहली बार सार्वजनिक मंच से किया ये खुलासा

‘शिक्षा मंत्री को हटाएं, नहीं तो पूरी तरह साफ हो जाएगी बीजेपी’, CJP टीम पर हमले पर गोविंद सिंह डोटासरा का बड़ा बयान

अजमेर के JLN अस्पताल में मासूम की मां से रात 3 बजे ‘बैड टच’, इशारा कर बाहर बुलाया; रेजिडेंट डॉक्टर सस्पेंड