अजमेर

RPSC: शुरु हुए कृषि अनुसंधान और सांख्यिकी अधिकारी के साक्षात्कार

अभ्यर्थियों को सभी मूल प्रमाण और उनकी फोटो प्रति के साथ उपस्थित होना जरूरी होगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Jun 2019, 8:14 AM IST
rpsc interview
rpsc interview

अजमेर. राजस्थान लोक आयोग के तत्वावधान में कृषि अनुसंधान और सांख्यिकी अधिकारी (उद्यान एवं कृषि विभाग)- 2015 के पदों के लिए साक्षात्कार जारी हैं।

सचिव के. के. शर्मा ने बताया कि कृषि अनुसंधान अधिकारी (उद्यान एवं कृषि विभाग)-2015 के साक्षात्कार 13 जून तक होंगे। इसी तरह सांख्यिकी अधिकारी (कृषि विभाग)- 2015 के पदों के लिए साक्षात्कार जारी हैं। बुधवार को भी अभ्यर्थियों के साक्षात्कार होंगे। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को सभी मूल प्रमाण और उनकी फोटो प्रति के साथ उपस्थित होना जरूरी होगा। अभ्यर्थी साक्षात्कार पत्र आयोग के वेब पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।

उधर धरना जारी
प्रधानाध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2018 के परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। बुधवार सुबह से अभ्यर्थी डटे हुए हैं। प्रधानध्यापक संघर्ष समिति के सोहनलाल, सुरेश कुमार, ओमप्रकाश,प्रदीप राठी, प्रेमप्रकाश, हेमंत कुमार, राकेश कुमार, शालिनी और अन्य ने बताया कि पिछले वर्ष 2 सितंबर को प्रधानाध्यापक प्रतियोगी परीक्षा हुई थी। इसमें सामान्य ज्ञान और जनरल अवेयरनेस का पेपर लिया गया। आयोग ने 1200 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा कराई थी। आठ माह बाद भी परिणाम जारी नहीं किया है। कई बार संपर्क करने के बावजूद आयोग सिर्फ आश्वासन दे रहा है।

Published on: