अजमेर

RPSC AJMER: सब इंस्पेक्टर भर्ती के पांचवें चरण के साक्षात्कार 20 से

सब इंस्पेक्टर /प्लाटून कमाण्डर भर्ती-2021 के 859 पदों के साक्षात्कार जारी हैं।
less than 1 minute read
Mar 10, 2023
सब इंस्पेक्टर के पांचवें चरण के साक्षात्कार 20 से
सब इंस्पेक्टर के पांचवें चरण के साक्षात्कार 20 से

राजस्थान लोक सेवा आयोग ( rajasthan public service commission) के तत्वावधान में सब इंस्पेक्टर /प्लाटून कमाण्डर भर्ती-2021 के साक्षात्कार जारी हैं। पांचवें चरण में 360 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 20 से 29 मार्च तक कराए जाएंगे।

संयुक्त सचिव आशुतोष गुप्ता ने बताया कि सब इंस्पेक्टर /प्लाटून कमाण्डर भर्ती-2021 के 859 पदों के साक्षात्कार जारी हैं। चौथे चरण में 300 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 13 से 17 मार्च तक होंगे। जबकि पांचवें चरण के साक्षात्कार 20 से 22 मार्च तथा 27 से 29 मार्च तक किया जाएगा। आयोग अब तक साक्षात्कार के तीन चरण में 1 हजार 076 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार करा चुका है।

अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपने सभी मूल-प्रमाण पत्र मय फोटो प्रति साथ लाने जरूरी होंगे। कई अभ्यर्थियों ने विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग को प्रस्तुत नहीं किए हैं। इन्हें साक्षात्कार के समय विस्तृत आवेदन-पत्र दो प्रतियों में मय समस्त प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियों के आवश्यक रूप से प्रस्तुत करने होगी। विस्तृत आवेदन-पत्र को आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

पढ़ें यह खबर भी: नहीं हुए 180 दिन, बढ़ाएं पीजी परीक्षाओं की तिथि

अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (mdsu ajmer) की पीजी परीक्षाओं की तिथि आगे बढ़ाने को लेकर एबीवीपी की एसपीसी- जीसीए इकाई ने कार्यवाहक प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। इकाई अध्यक्ष आकाश सिंह राजावत ने बताया कि विश्वविद्यालय की पीजी विषयों की परीक्षाएं 15 मार्च से प्रारंभ होनी हैं। पीजी के कई विषयों में विद्यार्थियों के प्रवेश बीते दिसम्बर में हुए हैं। नियमित कक्षाएं भी जनवरी से प्रारंभ हुई हैं। यूजीसी के नियमानुसार पढ़ाई के 180 दिन भी पूरे नहीं हुए हैं। इसके अलावा पेपर में तैयारी के लिए अंतराल भी कम दिया गया है।

Published on:
10 Mar 2023 04:34 pm