अजमेर

RPSC:बहुत खास है यह खबर, 20 जनवरी तक कर लें ये काम

1926 अभ्यर्थी साक्षात्कार के पात्र घोषित। उप निरीक्षक/प्लाटून कमांड संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2016।
2 min read
• •
Updated: 15 Jan 2020, 7:53 PM IST
rpsc sub inspector
rpsc sub inspector

अजमेर.

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2016 के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा के परिणाम में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित किया है। अभ्यर्थियों को 20 जनवरी तक विस्तृत आवेदन पत्र जमा कराना जरूरी होगा।

सचिव रेणु जयपाल ने बताया कि आयोग ने 7 अक्टूबर 2018 को उप निरीक्षक/प्लाटून कमांड संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा कराई थी। इसकी लिखित परीक्षा में अस्थाई रूप से सफल घोषित अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा पुलिस महानिरीक्षक जयपुर ने कराई थी।

इसके परिणाम के अनुसार 1926 अभ्यर्थियों को उनकी पात्रता की शर्त पर साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित किया गया है।

अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से विस्तृत आवेदन पत्र को दो प्रतियों में भरकर समस्त शैक्षिक और प्रशैक्षिक दस्तावेज-प्रमाण पत्रों के साथ 20 जनवरी तक आयोग कार्यालय में जमा करा सकेंगे। नियम और शर्तें पूरा नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता आयोग निरस्त करेगा।

पात्र अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। आयोग ने दो अभ्यर्थियों का परिणाम रोका है। कट ऑफ माक्र्स में नहीं आने से 6 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा निरस्त की गई है।

तीन हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी देंगे ड्यूटी

अजमेर. पंचायत राज चुनाव के लिए पुलिसकर्मियों की रवानगी शुरू हो गई है। बुधवार को पुलिस लाइंस में पुलिसकर्मियों, अधिकारियों को ड्यूटी संबंधित नियम और अन्य प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस लाइंस से पुलिसकर्मी राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज पहुंचे। बाद में वे अपने निर्धारित बूथ पर रवाना हो गए।

Published on: