अजमेर

2019 पर हैं आरपीएससी की निगाहें, कलैंडर में शामिल होंगी नई भर्तियां

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Nov 08, 2018
rpsc exam 2019
rpsc exam 2019

रक्तिम तिवारी/अजमेर।

राजस्थान लोक सेवा आयोग की निगाहें अब साल 2019 की भर्तियों पर टिकी हैं। इस साल की भर्ती परीक्षाएं कलैंडर के मुताबिक जारी हैं। सरकार-कार्मिक विभाग से मिलने वाली नई भर्तियां आयोग के नियमित कलैंडर में शामिल की जाएंगी।

कार्मिक विभाग, संबंधित विभाग और सरकार से अभ्यर्थना, पदों का वर्गीकरण मिलने के बाद आयोग भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करता है। साथ ही भर्ती परीक्षाओं का कलैंडर भी तय करता है। इस साल मिली आरएएस भर्ती, प्रधानाध्यापक भर्ती, साल 2016 की पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती सहित कई परीक्षाएं आयोग करा चुका है। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण भर्तियों की तिथियों का कलैंडर तय हो चुका है। यह परीक्षाएं अप्रेल 2019 तक चलेंगी।

नई भर्तियों पर टिकी हैं
नजरेंआयोग की नजरें अब 2019 में मिलने वाली नई अभ्यर्थनाओं-भर्तियों पर टिकी हैं। अध्यक्ष दीपक उप्रेती कार्मिक विभाग सहित अन्य महकमों को पत्र भेज चुके हैं। ताकि समय रहते आयोग को भर्तियां-अभ्यर्थना मिल सकें। जैसे-जैसे आयोग को अभ्यर्थना मिलेंगी उन्हें नियमित कलैंडर में शामिल किया जाएगा। अगले वर्ष अप्रेल से दिसम्बर तक भर्ती परीक्षाएं कराई जाएंगी।

चलेंगी यूपीएससी की तरह परीक्षाएं
संघ लोक सेवा आयोग की तरह आरपीएससी भी नियमित भर्तियां कराने का इच्छुक है। आयोग साल 2018 की कई भर्तियों की तिथियां जारी कर चुका है। अब नई भर्तियों को भी कलैंडर में शामिल किया जाएगा। मालूम हो कि इस साल आयोग को माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक (माध्यमिक विद्यालय), सहायक सांख्यिकी अधिकारी, आरएएस एवं अधीनस्थ सेवाएं (संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा सीधी भर्ती)-2018, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, पंचायती राज विभाग में सहायक अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग में सहायक अभियंता, महिला अधिकारिता विभाग में संरक्षण अधिकारी सहित अन्य भर्तियां (करीब 18 हजार पद) मिली हैं।

Published on:
08 Nov 2018 03:30 pm