अजमेर

RPSC: फटाफट दें उत्तरकुंजी पर आपत्ति, वरना दोबारा नहीं मिलेगा मौका

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Feb 2019, 7:20 AM IST
rpsc exam 2018
rpsc exam 2018

अजमेर.

वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2018 (ग्रुप द्वितीय) की उत्तर कुंजी पर अभ्यर्थी आपत्ति दर्ज कराने में जुट गए। अभ्यर्थियों को यह सुविधा 25 फरवरी तक मिलेगी।उप सचिव रामदयाल मीणा ने बताया कि वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2018 (ग्रुप द्वितीय) के तहत सामान्य ज्ञान, हिंदी, विज्ञान, संस्कृत और उर्दू की परीक्षा बीते वर्ष 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक कराई गई थी।

मास्टर प्रश्न पत्र के क्रमानुसार आपत्ति

आयोग ने इन विषयों की उत्तरकुंजी वेबसाइट पर जारी की है। अभ्यर्थी 25 फरवरी रात्रि 12 बजे तक निर्धारित शुल्क देकर मास्टर प्रश्न पत्र के क्रमानुसार आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। प्रत्येक प्रश्न की आपत्ति के लिए सौ रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। आपत्तियां प्रामाणिक पुस्तकों के प्रमाण के साथ सिर्फ ऑनलाइन स्वीकार की जाएंगी। वांछित प्रमाण नहीं होने पर आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें....
सवर्ण आरक्षण को मिली आयोग की मंजूरी
राजस्थान लोक सेवा आयोग स्तर रप सवर्ण आरक्षण को मंजूरी मिल गई है। सरकार से मिलने वाली नई अभ्यर्थनाओं में इसे लागू किया जा सकता है। सरकार ने पिछले दिनों आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्ण वर्ग के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की अधिसूचना जारी की। इसे राजस्थान लोक सेवा आयोग स्तर पर भी मंजूरी दी गई है। सरकार से मिलने वाली नई अभ्यर्थनाओं में इसे लागू किया जा सकता है।

Published on: