अजमेर

RPSC: फॉर्म में ऑनलाइन संशोधन में जुटे अभ्यर्थी

अभ्यर्थी नाम, परीक्षा केन्द्र, फोटो, हस्ताक्षर एवं विषय के अतिरिक्त सभी प्रकार के संशोधन ऑनलाइन कर सकेंगे।

less than 1 minute read
Dec 31, 2021
online correction in form

अजमेर. सांख्यिकी अधिकारी आयोजना विभाग (आर्थिक एवं सांख्यिकी) संवीक्षा परीक्षा- 2021 में शामिल अभ्यर्थी शुक्रवार से फॉर्म में ऑनलाइन संशोधन में जुट गए। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों को से 9 जनवरी तक आवश्यक संशोधन का अवसर दिया है।

संयुक्त सचिव आशुतोष गुप्ता ने बताया कि बीती 18 दिसम्बर को अजमेर जिला मुख्यालय पर सांख्यिकी अधिकारी आयोजना विभाग (आर्थिक एवं सांख्यिकी) परीक्षा-2021 का आयोजन किया गया था। आयोग ने अभ्यर्थियों को आवेदन में ऑनलाइन संशोधन का विकल्प दिया गया है।

अभ्यर्थी नाम, परीक्षा केन्द्र, फोटो, हस्ताक्षर एवं विषय के अतिरिक्त सभी प्रकार के संशोधन ऑनलाइन कर सकेंगे। इसके लिए ई-मित्र, ऑनलाइन बैंकिंग से 300 रुपए शुल्क देना होगा। ऑफ लाइन संशोधन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। संशोधन परीक्षा के लिए जारी विज्ञापन में उल्लेखित पात्रता की शर्तों के अनुरूप होंगे।


सरकार को नहीं फुर्सत, कार्यवाहक के भरोसे कमान

अजमेर. राज्य सरकार को राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ ध्यान देने की फुर्सत नहीं है। 28 दिन में भी सरकार आयोग का स्थाई अध्यक्ष नहीं तलाश पाई है। वरिष्ठतम सदस्य के पास अतिरिक्त प्रभार है। उनका कार्यकाल भी अगले वर्ष 29 जनवरी को पूरा होने वाला है। पूर्व अध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र यादव का कार्यकाल 1 दिसंबर को पूरा हुआ था। वे पद त्याग (रिलेंक्विश) कर चले गए थे। 2 दिसंबर को राज्यपाल कलराज मिश्र ने वरिष्ठतम सदस्य डॉ. शिवसिंह राठौड़ को अतिरिक्त प्रभार सौंपा। तबसे वे जिम्मेदारी संभाले हुए हैं।

नहीं ढूंढ पाए स्थाई अध्यक्ष

सरकार पिछले 28 दिन से आयोग के लिए स्थाई अध्यक्ष नहीं तलाश पाई है। जबकि कुर्सी के लिए कई दावेदार हैं। फैसला सीएम अशोक गहलोत के स्तर पर होना है। लिहाजा नजरें उन पर टिकी हैं। संभवत: 2022 में आयोग को स्थाई अध्यक्ष मिल सकता है।

Published on:
31 Dec 2021 09:39 am
Also Read
View All