अजमेर

RPSC RAS Mains Exam: दो घंटे पहले पहुंचना होगा परीक्षा केंद्र

ई-एडमिट कार्ड के बगैर परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। 25 और 26 जून को होगी परीक्षा।
less than 1 minute read
Jun 05, 2019
ras mains 2018 exam
ras mains 2018 exam

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग की सख्त पाबंदियां आरएएस मुख्य परीक्षा में भी जारी रहेगी। अभ्यथियों को 25 और 26 जून को परीक्षा की शुरुआत से दो घंटे पहले केंद्रों में पहुंचना होगा। ई-एडमिट कार्ड के बगैर परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।

आयोग ने 5 अगस्त को आरएएस प्रारंभिक परीक्षा-2018 कराई थी। इसमें अभ्यर्थियों को ई-एडमिट कार्ड, 2.5 गुणा 2.5 साइज की नवीन रंगीन फोटो उपस्थिति पत्रक पर चिपकाकर लाने, नीली स्याही का पारदर्शी बॉलपेन, फोटो यक्त पहचान पत्र के तहत आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पेनकार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य कोई वैध दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य किया गया था। साथ ही दो घंटे पहले केंद्र पहुंचना जरूरी किया गया था। यह सख्ती आरएएस मुख्य परीक्षा में भी जारी रहेगी।

यह था प्रारंभिक परीक्षा में ड्रेस कोड
आरएएस प्रारंभिक सहित अन्य परीक्षाओं में आयोग ने ड्रेसकोड तय किया था। इसके मुताबिक पुरुषों को आधी आस्तीन की शर्ट, टी-शर्ट, कुर्ता, पेंट-पायजामा और महिला अभ्यर्थियों को सलवार सूट या साड़ी, आधी आस्तीन का कुर्ता-ब्लाउज, हवाई चप्पल/स्लीपर पहननी जरूरी है। लेकिन आयोग ने सर्दी के मौसम में हुई सहायक अभियंता (सिविल/विद्युत/यांत्रिकी/कृषि) संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा में अभ्यर्थियों को गर्म कपड़े और जूते पहनने की अनुमति दी थी।

Published on:
05 Jun 2019 06:33 am