अजमेर

RPSC: हाईकोर्ट से मिली राहत. नहीं बदलेगा RAS Pre-2018 का रिजल्ट

आयोग को राजस्थान हाईकोर्ट से मिली राहत। नहीं जारी करना पड़ेगा प्रारंभिक परीक्षा का दोबारा परिणाम।

2 min read
May 30, 2019
ras pre 2018 exam result

अजमेर.

आरएएस प्रारंभिक परीक्षा-2018 के दो प्रश्न हटाने के सिंगल बैंच के फैसले को हाईकोर्ट की खंडपीठ द्वारा निरस्त किए जाने से राजस्थान लोक सेवा आयोग को राहत मिली है। अब आयोग आरएएस मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुट गया है। परीक्षा 25 और 26 जून को होगी।

राजस्थान हाईकोर्ट की सिंगल बैंच ने बीते अप्रेल में आरएएस प्रारंभिक परीक्षा-2018 के प्रश्न संख्या 11 और 22 को हटाने सहित नए सिरे से परिणाम जारी करने के आदेश दिए थे। इसको लेकर 24 अप्रेल को आयोग की फुल कमीशन की बैठक हुई थी। कमीशन ने महाधिवक्ता सहित आयोग के विधि सलाहकार, अधिवक्ता से विधिक राय लेने के बाद पिछले दिनों हाईकोर्ट की खंडपीठ में याचिका दायर की।

नहीं जारी करना पड़ेगा दोबारा परिणाम
खंडपीठ द्वारा सिंगल बैंच के फैसले को निरस्त (क्वैश) किए जाने से आयोग बड़ी राहत मिली है। आयोग को अब नए सिरे से आरएएस प्रारंभिक परीक्षा-2018 का परिणाम और कट ऑफ माक्र्स नए सिरे से जारी नहीं करने पड़ेंगे। साथ ही विशेषज्ञों की राय अनुसार दोनों प्रश्न भी यथावत रहेंगे।

यह थे वो प्रश्न.....
प्रश्न 11-निम्नलिखित में से कौनसा चित्रकाल अलवर शैली की चित्रकला से संबंधित नहीं है?विकल्प-जमनादास, बकसाराम, नानकराम और नंदराम
प्रश्न 22-कौन सा सुमेलित नहीं है?
विकल्प-पोंडू-ओडिशा, माशा-हिमाचल प्रदेश, पोनम-केरल, झूम-असम

विशेषज्ञों ने माने थे प्रश्न सही
आयोग ने दोनों प्रश्नों पर अभ्यर्थियों की आपत्तियों पर विशेषज्ञों से राय ली। विशेषज्ञों ने नानकराम और पोंडू के मामले में आयोग के पक्ष को सही बताया। साथ ही दोनों प्रश्नों के लिए पुस्तकों के प्रामाणिक और तार्किक प्रत्युत्तर दिए। आयोग ने इनके आधार पर ही हाईकोर्ट में मजबूती से अपना पक्ष रखा।

फैक्ट फाइल...आरएएस परीक्षा-2018
23 अक्टूबर 2018 को घोषित आरएएस प्रारंभिक परिणाम के तहत अभ्यर्थी-15044 (नॉन टीएसपी), 571 (टीएसपी)
13 दिसंबर 2018 को घोषित परिणाम के तहत अभ्यर्थी-7145
20 दिसंबर 2018 को घोषित, परिणाम के तहत अभ्यर्थी 105
मुख्य परीक्षा में बैठने वाले कुल अभ्यर्थी-22 हजार 865

हाईकोर्ट की खंडपीठ ने सिंगल बैंच के फैसले को क्वैश किया है। आयोग आरएएस मुख्य परीक्षा 25 और 26 जून को ही कराएगा। इसकी तैयारियां जारी हैं।
के.के. शर्मा, सचिव राजस्थान लोक सेवा आयोग

Published on:
30 May 2019 07:53 am
Also Read
View All