अजमेर

RPSC ने प्राध्यापक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा की घोषित की तिथि, जानें पूरा परीक्षा का कार्यक्रम

राजस्थान लोकसेवा आयोग (RPSC) ने प्राध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा- 2018 (RPSC School Lecturer Examination Time Table) का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
1 minute read
• •
Updated: 31 Oct 2019, 6:22 PM IST
RPSC ने प्राध्यापक माध्यमिक शिक्षा परीक्षा की घोषित की तिथि, जानें पूरा परीक्षा का कार्यक्रम

अजमेर। राजस्थान लोकसेवा आयोग ने प्राध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा- 2018 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। राजस्थान के सभी संभागीय जिला मुख्यालयों पर अगले वर्ष 3 से 13 जनवरी तक परीक्षा कराई जाएगी। ग्रुप ए का सामान्य ज्ञान विषय का पेपर 3 जनवरी, ग्रुप बी का 6 जनवरी और ग्रुप सी का 9 जनवरी को होगा। यह जानकारी सचिव रेणु जयपाल ने दी।

दो बार स्थगित हुई थी परीक्षा
प्राध्यापक भर्ती परीक्षा पर दो बार संकट मंडरा चुका है। पहले यह परीक्षा 15 से 23 जनवरी 2019 तक प्रस्तावित थी। अभ्यर्थियों ने परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने के लिए धरने दिए। सरकार की अनुशंषा पर आयोग ने परीक्षा 15 से 25 जुलाई तक कराना तय किया। इसी दौरान अति पिछड़ा वर्ग को पांच प्रतिशत, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को दस प्रतिशत और विशेष योग्यजन को चार प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला हो गया। ऐसे में आयोग को 12 अक्टूबर तक दोबारा फार्म भरवाने पड़े थे।

ये रहेगा परीक्षा कार्यक्रम (आयोग के अनुसार)

ग्रुप ए

3 जनवरी: सुबह 9 से 10.30 बजे-सामान्य ज्ञान दोपहर 2 से 5 बजे-हिंदी

4 जनवरी: सुबह 9 से 12 बजे-संस्कृत दोपहर 2 से 5 बजे-राजस्थानी

ग्रुप बी

6 जनवरी: सुबह 9 से 10.30 बजे-सामान्य ज्ञान दोपहर 2 से 5 बजे-राजनीति विज्ञान

7 जनवरी: सुबह 9 से 12 बजे-भूगोल एवं म्यूजिक, दोपहर 2 से 5 बजे-बायलॉजी

8 जनवरी: सुबह 9 से 12 बजे-इकोनोमिक्स, दोपहर 2 से 5 बजे-पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एवं फिजिक्स

ग्रुप सी

9 जनवरी: सुबह 9 से 10.30 बजे-सामान्य ज्ञान, दोपहर 2 से 5 बजे-इतिहास

10 जनवरी: सुबह 9 से 12 बजे-इंग्लिश, दोपहर 2 से 5 बजे-कॉमर्स एवं एग्रीकल्चर

11 जनवरी: सुबह 9 से 12 बजे-केमिस्ट्री, दोपहर 2 से 5 बजे-समाजशास्त्र

12 जनवरी: सुबह 9 से 12 बजे-गणित, दोपहर 2 से 5 बजे-होम साइंस

13 जनवरी: सुबह 9 से 12 बजे-पंजाबी, दोपहर 2 से 5 बजे-ड्राइंग

Updated on:
31 Oct 2019, 6:22 PM IST
Published on: