अजमेर

RPSC SI Exam: पहले दिन 1.5 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, पहली बार कान-दांत में ब्लूटूथ डिवाइस की हुई जांच

RPSC SI Exam: राजस्थान में चल रही सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा में पहले दिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहले दिन 40 फीसदी से अधिक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहली बार प्रदेश में कान और दांत में ब्लूटूथ डिवाइस छुपे होने की जांच हुई।

2 min read
Apr 05, 2026
कान और दांत की जांच करते पुलिसकर्मी (फोटो-पत्रिका)

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की सब इंस्पेक्टर (एसआई) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा रविवार से शुरू हुई। राज्य के सभी शहरों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। मेटल डिटेक्टर से तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को केंद्रों में प्रवेश मिला। पहली बार कानों में ब्लूटूथ और दांतों में भी डिवाइस छुपे होने को लेकर गहन जांच की गई। पहले ही दिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं कुछ छात्र पहली पारी की परीक्षा दिए, लेकिन दूसरी पारी में अनुपस्थित रहे।

केंद्रों के आसपास 100 मीटर दायरे में ई-मित्र और कियोस्क बंद रहे। सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों ने निगरानी रखी। मोबाइल सहित किसी भी तरह की सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। सोमवार को भी दोनों पारियों में इन्हीं विषयों के पेपर होंगे।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: MSP पर गेहूं खरीद के नियम बदले, लाखों किसानों को मिलेगा फायदा, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

दूसरी पारी में 1.54 लाख ने छोड़ी परीक्षा

हिंदी विषय की परीक्षा में कुल पंजीकृत 3 लाख 85 हजार 20 अभ्यर्थियों में से 2 लाख 32 हजार 470 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1 लाख 52 हजार 550 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। हिंदी में कुल उपस्थिति 60.38 प्रतिशत रही। इसी तरह जनरल नॉलेज और जनरल साइंस के पेपर में कुल पंजीकृत 3 लाख 85 हजार 20 अभ्यर्थियों में से 2 लाख 30 हजार 863 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे। इस दौरान 1 लाख 54 हजार 157 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस पेपर में कुल उपस्थिति 59.96 प्रतिशत रही।

बूंदी में रही सर्वाधिक उपस्थिति

हिंदी विषय के पेपर में अजमेर में सबसे कम उपस्थिति 54.42 प्रतिशत रही, वहीं बूंदी में सर्वाधिक उपस्थिति 71.22 प्रतिशत रही। इसी तरह जनरल साइंस और जनरल नॉलेज के पेपर में अजमेर में 54.10 प्रतिशत अनुपस्थिति रही और बूंदी में सर्वाधिक उपस्थिति 70.88 प्रतिशत रही।

आरपीएससी सचिव भी निरीक्षण करने पहुंचे

सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक हिंदी और दोपहर 3 से 5 बजे तक जनरल साइंस और जनरल नॉलेज का पेपर हुआ। आरपीएससी सचिव सहित जिला कलक्टर, एसपी, उपखंड अधिकारियों और अन्य अफसरों ने केंद्रों का निरीक्षण किया।

चेन का हुक, बटन काटे

केंद्रों पर अभ्यर्थियों के टी-शर्ट के बटन, पॉकेट चेन के हुक, कलावा-धागा कैंची से काटा। फुल स्लीव्ज शर्ट पहनकर पहुंचे अभ्यर्थियों को नियान में परीक्षा देनी पड़ी। सभी केंद्रों में अभ्यर्थियों के जूते कमरों के बाहर उतरवाए गए। कोई सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं मिली।

जिलेवार उपस्थिति-अनुपस्थिति

पहली पारी सामान्य हिंदी-

जिलाउपस्थितअनुपस्थितउपस्थित %
अजमेर10993920754.42
बूंदी4541183571.22
अलवर10782710460.28
बांसवाड़ा5029207670.78
ब्यावर2294106868.23
भरतपुर13650740864.82
भीलवाड़ा5290237469.02
बीकानेर9278613960.18
चूरू5045387556.56
दौसा5569324963.15
धौलपुर3055137269.01
डीडवाना-कुचामन5795355162.01
डूंगरपुर4761204769.93
हनुमानगढ़7227448761.70
जयपुर419153294055.99
झुंझुनूं8426672055.63
जोधपुर217671371661.34
कोटा11878671963.87
कोटपूतली-बहरोड़4827296961.92
नागौर3254219459.73
पाली3808195166.12
सवाईमाधोपुर5346312563.11
सीकर7007498858.42
श्रीगंगानगर6200357163.45
टोंक6392304967.70
उदयपुर182231493454.96

जनरल नॉलेज – जनरल साइंस

जिलाउपस्थितअनुपस्थितउपस्थित %
अजमेर10929927154.10
बूंदी4519185770.88
अलवर10706718059.86
बांसवाड़ा5003210270.42
ब्यावर2265109767.37
भरतपुर13559749964.39
भीलवाड़ा5259240568.62
बीकानेर9204621359.70
चूरू5021389956.29
दौसा5524329462.24
धौलपुर3050137768.90
डीडवाना-कुचामन5770357661.74
डूंगरपुर4742206669.65
हनुमानगढ़7204451061.50
जयपुर415433331255.50
झुंझुनूं8339680755.06
जोधपुर214991398460.59
कोटा11965663264.34
कोटपूतली-बहरोड़4807298961.66
नागौर3235221359.38
पाली3781197865.65
सवाईमाधोपुर5306316562.64
सीकर6968502758.09
श्रीगंगानगर6172359963.17
टोंक6368307367.45
उदयपुर181251503254.66

ये भी पढ़ें

Rajasthan: सरकारी नौकरी की तैयारी होगी और आसान, ग्रामीण युवाओं को बड़ा तोहफा देगी भजनलाल सरकार

Published on:
05 Apr 2026 08:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर