25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘न चल पाया, न पढ़ा पाया…’, अजमेर के सरकारी स्कूल में शराब के नशे में पहुंचा टीचर, ग्राउंड में सो गया

अजमेर में सावर क्षेत्र के ऊंदरी स्कूल में शिक्षक भीवाराम मीणा 19 अगस्त को शराब के नशे में स्कूल पहुंचा और ग्राउंड में गिरकर लेट गया। जांच में आरोप सही पाए जाने पर शिक्षा विभाग ने 24 अगस्त को उसे निलंबित कर दिया।
2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Arvind Rao

Aug 25, 2026

teacher reaches ajmer school drunk

सरकारी स्कूल में शराब के नशे में पहुंचा टीचर (फोटो सोशल मीडिया)

Ajmer Teacher Suspended: अजमेर जिले के सावर क्षेत्र से शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, ऊंदरी में कार्यरत एक टीचर अत्यधिक शराब के नशे में स्कूल पहुंच गया। स्थिति इतनी गंभीर थी कि शिक्षक नशे की हालत में ठीक से चल भी नहीं पा रहा था और क्लास रूम तक पहुंचने से पहले ही स्कूल परिसर में ही गिरकर लेटा रहा। इस शर्मनाक घटना का संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग ने जांच के बाद शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

19 अगस्त का है मामला, 5 दिन बाद हुई निलंबन की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, यह घटना 19 अगस्त की है। राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल ऊंदरी में कार्यरत अध्यापक लेवल-1 भीवाराम मीणा शराब के नशे में विद्यालय परिसर पहुंचा था। नशे की अधिकता के कारण वह अपना संतुलन खो बैठा और कक्षा में जाकर बच्चों को पढ़ाने के बजाय सीधे ग्राउंड में ही पसर गया। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि टीचर न सही से चल पाया और न ही क्लास रूम में जाकर पढ़ा ही पाया।

मासूम विद्यार्थियों के सामने घटी इस घटना से स्कूल का माहौल काफी प्रभावित हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय स्तर पर तुरंत जांच शुरू की गई। घटना के 5 दिन बाद, यानी 24 अगस्त को शिक्षा विभाग ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए भीवाराम मीणा के निलंबन का आदेश जारी किया।

क्या बोले विभागीय अधिकारी

अजमेर जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय, प्रारंभिक शिक्षा) गोविंद नारायण शर्मा ने बताया कि अध्यापक भीवाराम मीणा द्वारा किया गया यह कृत्य शिक्षण पेशे की गरिमा और अनुशासन के बिल्कुल विपरीत है। उन्होंने कहा कि शराब के नशे में स्कूल आना और ग्राउंड में लेटे रहना विद्यार्थियों के शैक्षणिक वातावरण पर बहुत ही बुरा प्रभाव डालता है। जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने पर यह सख्त कदम उठाया गया है।

पीसांगन रहेगा नया मुख्यालय

निलंबन आदेश के तहत, निलंबन अवधि के दौरान शिक्षक भीवाराम मीणा का मुख्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, पीसांगन निर्धारित किया गया है। निलंबन काल के दौरान उन्हें नियमानुसार ही जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा और बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर पाबंदी रहेगी।