
अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वरिष्ठ अध्यापक सामाजिक विज्ञान (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2018 का परिणाम घोषित कर दिया है।
संयुक्त सचिव नीतू यादव ने बताया कि वरिष्ठ अध्यापक सामाजिक विज्ञान (माध्यमिक शिक्षा विभाग) की विचारित सूची पिछले साल 29 जुलाई को जारी हुई थी। टीएसपी और नॉन टीएसपी अभ्यर्थियों की पात्रता जांच काउंसलिंग में कराई गई। आयोग ने अभ्यर्थियों का परिणाम और कट ऑफ माक्र्स जारी किए हैं।
अनुचित साधनों के इस्तेमाल के कारण 15 अभ्यर्थियों और राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश पर भूतपूर्व सैनि वर्ग के अभ्यर्थियों का परिणाम रोका गया है। परिणाम संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।
उत्तर कुंजी पर ऑनलाइन आपत्ति देने में जुटे अभ्यर्थी
प्राध्यापक माध्यमिक शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा-2018
अजमेर.राजस्थान लोक सेवा आयोग ने प्राध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 के तहत ग्रुप ए के सामान्य ज्ञान, हिंदी, संस्कृत और राजस्थानी विषय की उत्तरकुंजी पर आपत्ति मांगी है। अभ्यर्थी मंगलवार से उत्तरकुंजी पर ऑनलाइन आपत्ति देने में जुट गए हैं।
उप सचिव सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि बीती 3 और 4 जनवरी को प्राध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा - 2018 के तहत ग्रुप ए की सामान्य ज्ञान, हिन्दी, संस्कृत व राजस्थानी विषय की परीक्षा हुई थी। आयोग ने इनकी उत्तरकुंजी वेबसाइट पर जारी कर दी है।
अभ्यर्थी उत्तरकुंजी पर निर्धारित शुल्क के साथ 17 से 19 मार्च की रात्रि रात्रि 12 तक तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। आपत्तियां आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध मॉडल पेपर के क्रमानुसार और प्रामाणिक पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाइन देनी होंगी। शुल्क ई-मित्र कियोस्क अथवा स्वयं भी पोर्टल पर उपलब्ध पेंमेंट गेटवे पर किया जा सकेगा।
Read More:कोरोना पीडि़त रोगी की अफवाह से मची खलबली