अजमेर

आरपीएससी ने जारी की उत्तरकुंजी, 25 तक दे सकेंगे अभ्यर्थी ग्रीवेंस

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Feb 24, 2019
grievance against answer key
grievance against answer key

अजमेर. अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2018 (ग्रुप द्वितीय) की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी 25 फरवरी तक आपत्ति दे सकेंगे।

उप सचिव रामदयाल मीणा ने बताया कि वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2018 (ग्रुप द्वितीय) के तहत सामान्य ज्ञान, हिंदी, विज्ञान, संस्कृत और उर्दू की परीक्षा बीते वर्ष 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक कराई गई थी। आयोग ने इन विषयों की उत्तरकुंजी वेबसाइट पर जारी की है। अभ्यर्थी 25 फरवरी रात्रि 12 बजे तक निर्धारित शुल्क देकर मास्टर प्रश्न पत्र के क्रमानुसार आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। प्रत्येक प्रश्न की आपत्ति के लिए सौ रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। आपत्तियां प्रामाणिक पुस्तकों के प्रमाण के साथ सिर्फ ऑनलाइन स्वीकार की जाएंगी। वांछित प्रमाण नहीं होने पर आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

वॉट्सएप पर आया था हिंदी का पेपर
आयोग ने बीते साल 1 नवम्बर को हिंदी का पेपर कराया था। बाडमेर में वॉट्सएप पर हिंदी विषय का ‘ओ’ सीरीज का पेपर आ गया था। आयोग की जांच में बाडमेर का माधव कॉलेज और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी और पार्षद चन्हित हुआ था। मामले में आयोग को अब तक बाडमेर पुलिस ने विस्तृत रिपोर्ट नहीं भेजी है।

Published on:
24 Feb 2019 09:23 am