30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिशन एडमिशन…कॉलेज देंगे नए सुझाव, यूं बनेगी प्रवेश नीति

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
college admission policy

college admission policy

मिशन एडमिशन...कॉलेज देंगे नए सुझाव, यूं बनेगी प्रवेश नीति

अजमेर. स्नातक और स्नातकोत्तर कॉलेज में प्रथम वर्ष की प्रवेश नीति जल्द बनेगी। इसके लिए कॉलेज शिक्षा निदेशाललय ने सभी संस्थाओं से नवाचार के सुझाव मांगे हैं।

सरकारी और निजी कॉलेज में कॉलेज शिक्षा निदेशालय की प्रवेश नीति के अनुरूप प्रथम वर्ष में प्रवेश होते हैं। सत्र 2019-20 के लिए भी निदेशालय प्रवेश नीति तैयार करेगा। इसके लिए सभी कॉलेज से नवाचार सुझाव मांगे गए हैं। इन्हें प्रवेश नीति में शामिल किया जाएगा। प्रथम वर्ष में प्रवेश जून में प्रारंभ होंगे। यह प्रक्रिया जून के दूसरे पखवाड़े तक चलेगी।

हटेगा या नहीं फार्मूला..
पिछली भाजपा सरकार ने प्रथम वर्ष में दाखिलों के लिए बेतुका फार्मूला लागू किया था। इसका सर्वाधिक नुकसान सीबीएसई के विद्यार्थियों को हुआ है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा प्रवेश मिल रहे हैं। जबकि सीबीएसई के विद्यार्थी पिछड़ रहे हैं। इस फार्मूले की कांग्रेस विपक्ष में रहते हुए आलोचना कर चुकी है। अब गैंद उसके पाले में है।

यह है मौजूदा नियम...

मौजूदा समय बीए-बीकॉम प्रथम वर्ष कला अैार वाणिज्य संकाय में प्रवेश के लिए 48 प्रतिशत और बीएससी प्रथम वर्ष विज्ञान संकाय में प्रवेश के लिए 50 प्रतिशत अंक आवश्यक है। इसी तरह स्नातकोत्तर स्तर पर एमए/एमकॉम पूर्वार्² में दाखिले के लिए 48 और एमएससी पूर्वार्² के लिए 55 प्रतिशत प्राप्तांक आवश्यक हैं।