अजमेर

आरपीएससी जल्द जारी करेगा उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के प्रवेश-पत्र, साढ़े चार लाख से अधिक candidates ने किया आवेदन

www.patrika.com/ajmer-news
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Sep 2018, 10:37 AM IST
rpsc exam 2018
rpsc exam 2018

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से पुलिस उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती-2016-17 के प्रवेश पत्र जल्द वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। परीक्षा 7 अक्टूबर को होगी।
आयोग ने परीक्षा के लिए 20 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में अयोग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किए थे। उनसे एसएसओ आईडी रिक्रूटमेंट पोर्टल के माध्यम से नवीन ऑनलाइन आवेदन भरवाए । आवेदन पत्र में ऑनलाइन संशोधन की सुविधा भी दी गई। अब आयोग अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड करेगा। उप निरीक्षक (पुलिस) परीक्षा के लिए आयोग को 4.66 लाख से ज्यादा आवेदन मिले हैं। परीक्षा करीब 330 पदों के लिए होगी। गौरतलब है कि आयु सीमा निर्धारण के चलते परीक्षा में विलम्ब हुआ है।

Updated on:
24 Sep 2018, 10:37 AM IST
Published on: