अजमेर

RSS प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे जयपुर, पुष्कर में विवाह समारोह में होंगे शामिल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत का जयपुर एयरपोर्ट पर आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम व अन्य स्वयंसेवकों ने उनका अभिनंदन किया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 May 2025, 9:06 AM IST
मोहन भागवत
मोहन भागवत

RSS Chief Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत शुक्रवार शाम जयपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम व अन्य स्वयंसेवकों ने उनका अभिनंदन किया। भागवत एयरपोर्ट से सीधे भारती भवन पहुंचे और रात्रि विश्राम किया। इस दौरान स्वयंसेवकों से अनौपचारिक चर्चा भी की।

बताया जा रहा है कि शनिवार को सीकर रोड स्थित एक आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां उनका वैदिक मंत्रोच्चार से स्वागत किया जाएगा। इसके बाद भागवत सड़क मार्ग से पुष्कर भी जा सकते हैं। वहां एक विवाह समारोह में शामिल होंगे। इसी दिन जयपुर पहुंचकर आगे के लिए रवाना हो जाएंगे। भागवत प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने भी आएंगे।

12 स्थानों पर लगेगा प्रशिक्षण वर्ग

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का राजस्थान में प्रशिक्षण वर्ग 17 मई से 12 स्थानों पर होगा। इन वर्गों में विभिन्न आयु वर्ग के चार हजार से अधिक स्वयंसेवक प्रशिक्षण लेंगे। सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले सहित अखिल भारतीय और क्षेत्र के अधिकारियों का भी मार्गदर्शन स्वयंसेवकों को मिलेगा।

आरएसएस के राजस्थान क्षेत्र संघचालक रमेशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि संघ शिक्षा वर्ग में स्वयंसवेक साधना, स्व-अनुशासन, त्यागपूर्ण जीवन, सामूहिक जीवन के सामंजस्य को सीखते हुए विविध प्रकार का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। शारीरिक, सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा और पानी की बचत को व्यवहार का हिस्सा बनाया जाएगा।

Updated on:
17 May 2025, 9:06 AM IST
Published on: