अजमेर

RSS Path Sanchalan: पथ संचलन में कदमताल, अनुशासन की मिसाल

भूप, उदय, चेतक, मीरा, सोनभद्र समेत 10 से अधिक घोष रचनाओं का वादन करते स्वयंसेवकों का कई जगह स्वागत किया गया।
2 min read
Feb 04, 2024
पथ संचलन में कदमताल, अनुशासन की मिसाल
पथ संचलन में कदमताल, अनुशासन की मिसाल

अजमेर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अजमेर महानगर की ओर से रविवार को शहर में पथ संचलन निकाला गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाकर राष्ट्र व समाज सेवा के जज्बे का प्रदर्शन किया। भूप, उदय, चेतक, मीरा, सोनभद्र समेत 10 से अधिक घोष रचनाओं का वादन करते स्वयंसेवकों का कई जगह स्वागत किया गया।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महानगर संघचालक खाजूलाल चौहान, प्रांत प्रचारक विजयानन्द की अगुवाई में वाहिनी अनुसार रचना बनाई गई। महानगर की करीब 140 शाखा एवं क्षेत्र के करीब 5000 स्वयंसेवक कदमताल करते हुए सुबह 11 बजे पटेल मैदान के पृथ्वीराज द्वार से रवाना हुए।

सजाई रंगोली-तोरणद्वार

शहरवासियों ने पथ संचलन का आगरा गेट, नया बाजार चौपड़, धानमंडी, दरगाह बाजार सहित कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।लोगों ने चौराहों पर सतरंगी रंगोली सजाने के अलावा तोरणद्वार लगाए गए। संचलन देखने के लिए लोग सडक़ किनारे रुके रहे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पथ संचलन रविवार को सुबह 11 बजे पटेल मैदान से प्रारंभ हुआ। यह शहर के प्रमुख मागों में निकाला जा रहा है।

अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना

अजमेर. श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या के लिए अजमेर से पहली आस्था स्पेशल ट्रेन प्लेटफार्म छह से रवाना हुई। इससे पूर्व रेलवे स्टेशन पर आध्यात्मिक माहौल रहा। कुछ गदा भी साथ लिए हुए थे। माथे पर तिलक व गले में भगवा पहने यात्री ढोल मंजीरों संग उत्साह से अयोध्या के लिए रवाना हुए।

सभी व्यवस्थाएं बेहतर हैं। सनातन धर्म की श्रेष्ठता का एहसास हो रहा है। सनातन संस्कार के प्रति लोगों की आस्था देखकर ट्रेन में माहौल ही कुछ अलग नजर आ रहा है। लोग आनंदित हैं।

महेन्द्र तीर्थानी

डिब्बे में राम मय माहौल है। ऐसी रेलयात्रा जीवन में पहली बार हुई है। स्वयं सेवक पूरी रात भजन गाते हुए चलेंगे। रामधुनि गाते हुए यात्री धर्ममय माहौल में एक-दूसरे का ख्याल रख रहे हैं।नरेन्द्र सेन

Published on:
04 Feb 2024 11:26 am